11 से 13 तक हड़ताल करेंगे पनबस व पीआरटीसी कर्मी

पंजाब रोडवेज पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन पंजाब के आह्वान पर बस स्टैंड पर दो घंटे लिए हड़ताल करके सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:59 PM (IST)
11 से 13 तक हड़ताल करेंगे पनबस व पीआरटीसी कर्मी
11 से 13 तक हड़ताल करेंगे पनबस व पीआरटीसी कर्मी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन पंजाब के आह्वान पर बस स्टैंड पर दो घंटे लिए हड़ताल करके सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, डीपो प्रधान जतिदर सिंह, सचिव कंवलजीत सिंह मानोचाहल ने कहा कि सरकार पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व उनकी अन्य मांगों को पूरा करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों व किसानों के मुद्दों को लेकर 27 सितंबर को सभी शहरों में किसानी धरनों में हिस्सा लेंगे और 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को जिला स्तर पर मनाएंगे और 6 अक्टूबर को सरकार खिलाफ गेट रैलियां करेंगे। इसके बाद कर्मचारी 11 से 13 अक्टूबर तक लगातार हड़ताल करेंगे और इस दौरान वह 12 अक्टूबर को नए बने मुख्यमंत्री के निवास स्थान के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

डीसी दफ्तर कर्मी रहे हड़ताल पर संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर कलमछोड़ हड़ताल की और सरकार के खिलाफ जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। ओम प्रकाश राणा जिला प्रधान, मेहताब सिंह जिला महासचिव, मनोहर लाल प्रधान पीएसएमयू, सोनू कश्यप, रोबिन सचदेवा, प्रवीण सेठी, तरसेम सिंह, प्रेम कुमारी सुपरिंटेंडेंट, राखी, कुसमलता, इंदूबाला व अन्य ने कहा कि मांगों को लेकर 26 सितंबर को को प्रदेश स्तरीय बैठक करके अगामी संघर्ष की घोषणा करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

रक्तदान कैंप 26 को संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) :

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित हेल्पिग हैंड वेलफेयर सोसायटी जीरा द्वारा ब्लड सेवा सोसायटी मोगा के सहयोग से रक्तदान कैंप 26 सितंबर को श्री कृष्णा मंदिर जन कल्याण भवन बस्ती माछियां में लगाया जा रहा है। प्रिस घुरकी, हरप्रीत सिंह बबलू व अंकुश अनेजा ने बताया कि कैंप में सिविल अस्पताल ब्लड बैंक मोगा तथा मित्तल ब्लड बैंक मोगा की टीमों द्वारा ब्लड यूनिट इकट्ठा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से नई एंबुलेंस भी लोकार्पण की जाएगी तथा रक्तदानियों को ब्लड सेवा सोसायटी द्वारा पौधे वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर विशाल सचदेवा, जगप्रीत सिंह, बलजिदर सिंह, वीनू व विक्की सेठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी