पनबस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की गेट रैली

पंजाब रोडवेज व पनबस वर्कर यूनियन पंजाब व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार को मांगों को लेकर फिरोजपुर डिपो पर गेट रैली की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:32 PM (IST)
पनबस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की गेट रैली
पनबस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की गेट रैली

संवाद सूत्र, फिरोजपुर: पंजाब रोडवेज व पनबस वर्कर यूनियन पंजाब व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार को मांगों को लेकर फिरोजपुर डिपो पर गेट रैली की। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, डिपो प्रधान जतिंदर सिंह व सचिव कंवलजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 9 से 11 अगस्त तक चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब व पंजाब कांग्रेस प्रधान का घेराव भी करेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों की तरफ से तीन व चार अगस्त को चार घंटे बस स्टैंड बंद करके सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। फाजिल्का सब डिपो प्रधान मनप्रीत सिंह, जीरा के सचिव बूटा सिंह, जीरा डिपो प्रधान जगदीप सिंह, फाजिल्का डिपो के सलाहकार रविंदर सिंह, फिरोजपुर डिपो के कैशियर सुखपाल सिंह, चेयरमैन गुरदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह आदि ने कहा कि उनकी तरफ से किए जाने वाले संघर्ष की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

chat bot
आपका साथी