पीएसएमयू व डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल जारी

पीएसएमयू व डीसी दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा यूनियन प्रधान ओम प्रकाश राना व मनोहर लाल की अध्यक्षता में लगातार हड़ताल जारी है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:48 PM (IST)
पीएसएमयू व डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल जारी
पीएसएमयू व डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पीएसएमयू व डीसी दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा यूनियन प्रधान ओम प्रकाश राना व मनोहर लाल की अध्यक्षता में लगातार हड़ताल जारी है, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मांगें पूरी ना होने के चलते प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 31 अक्टूबर तक हड़ताल का समय बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

आज रोष मार्च निकालेंगे कर्मचारी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस यूनियन की प्रांतीय इकाई की ओर से 29 अक्टूबर को रोष प्रदर्शन व पैदल सड़क मार्च निकालने का फैसला लिया गया है। यूनियन के संरक्षक वरिदर शर्मा, पीएसएमएसयू फाजिल्का के जिला प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव सुखदेव चंद कंबोज द्वारा डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का को पत्र सौंपा गया

इस मौके जिला संरक्षक हरभजन सिंह खुंगर, संरक्षक वरिंदर शर्मा, पीएसएमएसयू फाजिल्का के जिला प्रधान अमरजीत सिह व महासचिव सुखदेव चंद कंबोज आदि ने कहा कि यह रोष मार्च डीसी कार्यालय से संजीव सिनेमा चौक से होते हुए शास्त्री चौंक, घंटाघर, मेहरियां बाजार, पटवार खाने से होते हुए डीसी कार्यालय में आकर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि रोष मार्च में समूह कर्मचारियों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में छठे पे कमिशन को संशोधित करके लागू करवाना, 2016 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को बनता हक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, बार्डर एरिया भत्ता आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरे होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके सीनियर उप प्रधान राजन कंबोज, सीनियर उप प्रधान महिला विग वीना रानी, उप प्रधान गौरव बत्रा, उप जनरल सचिव सुखचैन सिंह, उप प्रधान बलविन्दर कौर, उप महासचिव नवनीत कौर, उप महासचिव रवीन्द्र कुमार, उप महासचिव अजय कंबोज, उप कैशियर समीर कंबोज, उप कैशियर जतिन्दर, उप प्रैस सचिव सुमित कुमार, सचिव सन्दीप सिंह, अजय कंबोज, जसविन्दर सिंह, अंकित कुमार, सुखविन्दर सिंह, मनतिंदर सिंह, सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुरिंदर कुमार, गुरमीत कुमार, राबिया, प्रदीप शर्मा, राम रत्न, राकेश, सुनील ग्रोवर, साहिल, अशोक, अभिषेक गुप्ता, गुरशांत बब्बर, परमजीत व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी