पीआरटीसी एव पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर किया रोष प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज एवं पनबस काट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज व पनबस कर्मचारियों ने दो घटे के लिए बस स्टैंड फिरोजपुर शहर व छावनी बंद करके रखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM (IST)
पीआरटीसी एव पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर किया रोष प्रदर्शन
पीआरटीसी एव पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद कर किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज एवं पनबस काट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज व पनबस कर्मचारियों ने दो घटे के लिए बस स्टैंड फिरोजपुर शहर व छावनी बंद करके रखा। प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, डिपो प्रधान जतिंदर सिंह की अध्यक्षता में रोष धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मागों को पूरा न करके उनके साथ धक्का कर रही है। सरकार कर्मचारियों के साथ किए वादों से भाग रही है। सरकार के शासन में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कई बार बैठक हो चुकी है। मगर उनको पक्का करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा उनकी अन्य मागों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारी मागों को लेकर 2 व 4 अगस्त को 4 घटे के लिए बस स्टैंड बंद करके सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात 9 से 11 अगस्त तक पनबस व पीआरटीसी की बसें जाम करके मुख्यमंत्री व पंजाब प्रदेश काग्रेसी कमेटी प्रधान का घेराव करेंगे। कंवलजीत सिंह मानोचाहल, उप प्रधान राजिंदर सिंह, कैशियर सुखपाल सिंह, महासचिव हरजीत सिंह, चेयरमैन सुरजीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मागों को पूरा नहीं किया तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

chat bot
आपका साथी