दो अक्टूबर तक रेल रोकने की चेतावनी

मोदी सरकार की तरफ से कॉर्पोरेट जगत के आगे घुटने टेक कर के पास किये तीन खेती आरडीनैंसों को राष्ट्रपति की तरफ से मंजूरी देना किसानों के लिए मौत का वारंट करार देते हुए सैकड़ों किसानोंमजदूरों व महिलाओं ने 5वें दिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM (IST)
दो अक्टूबर तक रेल रोकने की चेतावनी
दो अक्टूबर तक रेल रोकने की चेतावनी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : रेलवे ट्रैक बस्ती टैंकों वाली (फिरोजपुर) में सैकड़ों किसान धरने के पांचवें दिन भी रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं। किसानों ने अपना रेल रोको आंदोलन जारी रखा और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान भगत सिंह के 113वें जन्म दिवस पर उन्हें याद करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार की गल्त नीतियों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन को 2 अक्टूबर तक जारी रखने की घोषणा की और कहा कि वह तब तक संघर्ष नहीं छोड़ेंगे जब तक किसानों के विरोध में पास किए गए उक्त कानून रद्द नहीं किए जाते और उन्हें इंसाफ नहीं दिया जाता। इस रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान प्रधान सतनाम सिंह पन्नूं, उपप्रधान जसबीर सिंह, जिला प्रधान इन्द्रजीत सिंह बाठ, बीबी कर्मजीत कौर, राजवीर कौर, रणबीर सिंह ने कहा कि किसानों के साथ जो धक्का हो रहा है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा और मोदी सरकार को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। इस मौके अमनदीप सिंह कच्चरभन्न, बलविन्दर सिंह, सुखवंत सिंह लोहुका, गुरदेव सिंह, हरबंस सिंह मोगा, बलजिन्दर सिंह तलवंडी, सुरिन्दर सिंह घुद्दूवाला, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, लखविन्दर सिंह जोगेवाला, लखविन्दर सिंह बस्ती नामदेव, बलराज सिंह फेरोके, जर्नैल सिंह, गुरभेज सिंह फेमीवाला, बीबी मनजीत कौर, कौर, जसपाल कौर, वीरपाल कौर, भुपिन्दर कौर, कुलविन्दर कौर, परमजीत कौर आदि ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी