चार वार्डो में एक करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू

शहर के वार्ड नंबर तीन 20 22 व 24 के विकास के लिए कई गलियों में इंटर लाकिग टाइल्स का कार्य शुरू किया गया। इस मौके फाजिल्का के विधायक दविद्र घुबाया ने अपनी टीम के साथ इन वार्डों में पहुंचकर कार्यो की शुरुआत करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:57 PM (IST)
चार वार्डो में एक करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू
चार वार्डो में एक करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू

संवाद सूत्र, फाजिल्का : शहर के वार्ड नंबर तीन, 20, 22 व 24 के विकास के लिए कई गलियों में इंटर लाकिग टाइल्स का कार्य शुरू किया गया। इस मौके फाजिल्का के विधायक दविद्र घुबाया ने अपनी टीम के साथ इन वार्डों में पहुंचकर कार्यो की शुरुआत करवाई। विधायक घुबाया ने कहा कि वार्डों में अनेकों कच्ची गलियों को इंटरलाकिंग टाइल्स लगाकर पक्का करने के लिए कुल लागत एक करोड़ रुपए आएगी।

विधायक घुबाया ने मोहल्ला निवासियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जायज समस्याओं का हल करवाया। साथ ही उन्होंने सीवरेज संबंधी आ रही समस्याओं को लेकर सीवरेज विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। इस मौके नगर कौंसिल प्रधान सुरिंदर कुमार सचदेवा, ब्लाक कांग्रेस प्रधान सुरिंदर कुमार कालड़ा, गोल्डी झांब, मनोहर सिंह मुजैदिया चेयरमैन, नपगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अश्वनी कुमार सेठी अश्वनी कुमार एमसी, गौरव नारंग, जगदीश कुमार बसवाला एमसी, महेंदर सिंह, सुरजीत सिंह एमसी, मनीष कटारिया, कर्ण सेठी, बोबी छाबड़ा व अन्य उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ता हर परस्थिति में सक्षम : राकेश धूडि़या संवाद सूत्र, फाजिल्का/अबोहर : भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश धूड़िया की ओर से बुधवार को विधानसभा हलका बल्लुआना के मंडल सैयदां वाली की बैठक गांव धर्मपुरा में और मंडल बल्लुआना की बैठक गांव बाजिदपुर में की गई। जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला ने बताया कि बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष धनपत राय सियाग, जिला महामंत्री राम कुमार मानधानिया, प्रदेश बीसी मोर्चा के सचिव बृजमोहन केराखेड़ा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पम्मी सिंह परमजीत, मंडल अध्यक्ष डॉ. रूप राम, मदन लाल नोखवाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश धूडि़या ने संगठन की रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचा कर पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए प्रेरित भी किया। धूडि़या ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक परस्थिति में सक्षम कार्यकर्ता है। इस मौके मास्टर बिहारी लाल, गौरव ढींगावाली, प्रवीण गोयल, कुलदीप कौर, कुलवंत शर्मा, कृष्ण कुमार, राजिदर चरण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी