गाय की सेवा व रक्षा करना हमारा परम धर्म: डा. जसूजा

संवाद सहयोगी, फाजिल्का श्री गोरक्षणी सभा फाजिल्का की ओर से गोशाला के प्रांगण गोपाष्टमी का महोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:20 PM (IST)
गाय की सेवा व रक्षा करना हमारा परम धर्म: डा. जसूजा
गाय की सेवा व रक्षा करना हमारा परम धर्म: डा. जसूजा

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

श्री गोरक्षणी सभा फाजिल्का की ओर से गोशाला के प्रांगण गोपाष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य मेहमान के रूप में समाजसेवी कश्मीरी लाल नारंग, डा. नवदीप जसूजा, व्यापारी नेता कृष्ण लाल जसूजा व एडवोकेट प्रदीप कटारिया शामिल हुए।

सभा के प्रधान अशोक गुलबद्धर, सचिव रोशन लाल भारती व कोषाध्यक्ष गोकल चंद अनेजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मेहमानों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई। इसके बाद गोशाला परिसर में सुबह साढ़े दस बजे हवन यज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें मेहमानों के अलावा गोशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा आहुतियां डालकर हवन यज्ञ संपन्न करवाया गया। मेहमानों ने कहा कि मां का दूसरा रूप त्याग है और मां हमेशा त्याग करती है। गाय भी हमारी माता है और गाय की सेवा व रक्षा करना हमारा परम धर्म है। आयोजन में शंकर लाल बिहानी, राम कवातड़ा, अमर चंद भठेाज, मोहन लाल रंगबुल्ला, संजीव नागपाल, सुभाष चंद्र कटारिया, दया कृष्ण सचदेवा, विनोद नागपाल, कीíत कुमार, बनवारी लाला, विक्की झांब, अश्वनी झाब, दिनेश मोदी, नितिन नागपाल, दीनानाथ सचदेवा, रवि भूषण डोडा, अशोक कुक्कड़, द¨वद्र सचदेवा, सुभाष कामरा, खरैत लाल बब्बर, प्रेमनाथ डोडा, संजीव कुमार, राजा राम सचदेवा, अशोक पुजारा, ओम प्रकाश सेतिया, संदीप गिल्होत्रा हरिओम सचदेवा, श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री निवास बिहानी, राकेश धूड़यिा, नरेश शर्मा व अन्यों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी