राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण में प्राइवेट स्कूल भी होंगे शामिल

पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण में राज्य के प्राइवेट स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा सर्वेक्षण 12 नवंबर 2021 को शुरू किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 09:54 PM (IST)
राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण में प्राइवेट स्कूल भी होंगे शामिल
राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण में प्राइवेट स्कूल भी होंगे शामिल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण में राज्य के प्राइवेट स्कूलों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा सर्वेक्षण 12 नवंबर 2021 को शुरू किया जा रहा है। नेशनल अचीवमेंट के नाम से शुरू हो रहे सर्वे में शिक्षण परिणामों के आधार पर राज्य को रैंकिग दी जाएगी।

जिला उप शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री राजीव छाबड़ा ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता विद्यार्थियों की परिणामों पर निर्भर करती है। जिला फिरोजपुर में सर्वे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकारी स्कूलों में पहले से ही विद्यार्थियों की अलग-अलग गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है और अब प्राइवेट स्कूलों के मुख्य से मीटिग कर उन्हें इस सर्वेक्षण की महत्वता के बारे में जानकारी दी जाएगी। सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्राइवेट स्कूलों को जरूरी संशोधन जारी कर दिए गए हैं। राजीव छाबड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शिक्षा सर्वेक्षण की जानकारी दी जाए ताकि जिला फिरोजपुर पंजाब के राष्ट्रीय स्तर पर अग्रिम स्थान हासिल कर सके।

जिला परिवहन कार्यालय मार्ग पर लगाए सीसीटीवी कैमरे सवांद सूत्र, सादुलशहर: पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे मुख्य मार्गो व अपने प्रतिष्ठानो पर लगाने की अपील का असर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय मार्ग पर श्री अरोड़वंश नवयुवक क्लब के पूर्व अध्यक्ष टिकू गुम्बर की ओर से लगवाए गए चार सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन पुलिस थाना प्रभारी सतवीर मीणा ने किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आमजन अपने घरों व प्रतिस्ठानो के बाहर लगाए ताकि तीसरी आंख की नजर से किसी भी आपराधिक घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, अमित कुमार, हरिचंद, अक्षय उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी