युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज

गांव सद्दूशाह वाला में सरपंच पक्ष द्वारा पंचायती भूमि विवाद में युवक की .12 बोर की बंदूक से गोलियां मार हत्या के मामले के बाद पुलिस ने अब मृतक के परिजनो पर भी क्रास केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:25 PM (IST)
युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज
युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : गांव सद्दूशाह वाला में सरपंच पक्ष द्वारा पंचायती भूमि विवाद में युवक की .12 बोर की बंदूक से गोलियां मार हत्या के मामले के बाद पुलिस ने अब मृतक के परिजनो पर भी क्रास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद संदीप सिंह के बयानों के आधार पर भुपिन्द्र सिंह, मृतक शमशेर सिंह, मृतक की पत्नी निदर कौर, जसवंत सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर गुरविदर सिंह भुल्लर ने बताया कि संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी धान की फसल को देखने के लिए खेतों में गया था तो उक्त लोगो ने उसे घेर लिया और अपशब्द बोलने के साथ-साथ भूपिदर सिंह ने अपनी पिस्तौल से उस पर फायर किए, जिससे एक फायर उसकी दाई टांग पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा जेल, काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : नशा तस्करी के आरोप में दस साल की जेल काट रहा कैदी पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल न लौटा तो जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

थाना लक्खोके बहराम के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित जसपाल सिंह निवासी गांव लक्खोके बहराम नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा काट रहा था और जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर के आदेशानुसार 10 अप्रैल 2020 को 6 सप्ताह की पेरोल पर घर गया था। कोविड-19 की महामारी के चलते हाई पावर कमेटी के निर्देश पर उसकी पैरोल समय-समय पर बढ़ती गई, लेकिन उसे 19 अगस्त 2021 को वापस जेल आना था, लेकिन वह जेल में हाजिर नहीं हुआ। जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे काबू कर फिरोजपुर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी