प्रकाशोत्सव को समर्पित कविता उच्चारण मुकाबले शुरू

जिला शिक्षा अधिकारी कुलविंदर कौर और डिप्टी डीईओ कोमल अरोड़ा सेकेंडरी शिक्षा फिरोजपुर के नेतृत्व में संदीप कंबोज नोडल इंचार्ज और लखविंदर सिंह नोडल इंचार्ज की ओर से शनिवार को जिले के अलग -अलग स्कूलों में कविता उच्चारण आनलाइन मुकाबले शुरू करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:11 PM (IST)
प्रकाशोत्सव को समर्पित कविता उच्चारण मुकाबले शुरू
प्रकाशोत्सव को समर्पित कविता उच्चारण मुकाबले शुरू

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिला शिक्षा अधिकारी कुलविंदर कौर और डिप्टी डीईओ कोमल अरोड़ा सेकेंडरी शिक्षा फिरोजपुर के नेतृत्व में संदीप कंबोज नोडल इंचार्ज और लखविंदर सिंह नोडल इंचार्ज की ओर से शनिवार को जिले के अलग -अलग स्कूलों में कविता उच्चारण आनलाइन मुकाबले शुरू करवाए गए।

डिप्टी डीईओ कोमल अरोड़ा ने बताया कि कविता श्री गरु तेग बहादुर जी के जीवन, बलि, प्रशंसा, शिक्षाएं और फलसफे के साथ संबंधित होनी चाहिए। कविता का सभी वर्गों के लिए समय तीन से पांच मिनट होगा, कविता पढ़कर नहीं बोली जाएगी। इसमें साज बरतने की पूर्ण मनाही है, कविता का माध्यम पंजाबी / अंग्रेजी / हिदी / कोई भी हो सकता है। कविता बोलने वाले विद्यार्थी की ही वीडियो बनाई जाए।। जजमेंट के लिए मापदंड और अंक बांट कविता के विषय की चयन पांच अंक, कविता के भावों के साथ एकसुरता और स्वाभाविकता पांच अंक, कविता की पेशकारी 10 अंक, उच्चारण पांच अंक, समूचा प्रभाव (स्वैविश्वास और वीडीयोग्राफी आदि) के पांच अंक होंगे।

डीईओ सेकेंडरी कुलविंदर कौर नेसमूह नोडल अफसर और सहयोगियों को इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अशविंदर सिंह, इंद्रदीप सिंह, जरनैल सिंह, वरिंदर सिंह, दीपक माठपाल, बलजीत कौर व ऋतु उपस्थित थे। रसायन विज्ञान विषय पर करवाया वेबिनार संस, अबोहर : डीएवी कालेज प्राचार्य डा. राजेश कुमार महाजन के नेतृत्व में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विषाक्त पदार्थों और प्रदूषकों के आकलन में रसायन विज्ञान विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. सुरेश शर्मा ने करते हुए मुख्य वक्ता डा. सुरेंद्र प्रसाद, सेजोंस प्रमुख, दक्षिण प्रशांत विश्वविद्यालय का स्वागत किया। डा. सुरेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि कैसे रसायन शास्त्र प्रदूषकों और विषाक्त पदार्थों के विश्लेषण में सहायक है। वेबिनार में डा. सुरेश शर्मा, डा. मीनाक्षी मुंजाल, डा. राहुल गुप्ता, नेहा बब्बर, सुलेखा अग्रवाल, डा. शेरी सिगला सहित रसायन विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्यों और लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी