कैंटोनमेंट अस्पताल में मिलेगी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं: योगेश

योगेश गुप्ता को भारत सरकार द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर का सदस्य मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:54 PM (IST)
कैंटोनमेंट अस्पताल में मिलेगी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं: योगेश
कैंटोनमेंट अस्पताल में मिलेगी लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं: योगेश

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: योगेश गुप्ता को भारत सरकार द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड फिरोजपुर का सदस्य मनोनीत करने के बाद सोमवार को बोर्ड कार्यालय में शपथ तथा बैठक का आयोजन हुआ। बोर्ड के प्रधान ब्रिगेडियर डीएस मूर्ति द्वारा योगेश गुप्ता को शपथ दिलवाई गई और क्षेत्र में विकास हेतु अन्य कार्यो पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सीईओ प्रोमिला जयसवाल ने योगेश गुप्ता को बधाई दी। योगेश गुप्ता को सदस्य बनाए जाने के बाद छावनी निवासियो में खुशी का माहौल है। कैंटोनमेंट बोर्ड से गुप्ता के नेतृत्व में काफिला विभिन्न बाजारो से होता हुआ सूजी बाजार में संपन्न हुआ। दुकानदारो द्वारा पुष्प वर्षा कर गुप्ता का अभिनन्दन किया गया और समस्याओ से अवगत करवाया।

योगेश ने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा सिविल व बंगला एरिया के 12 आशियानो को गिराने के लिए जो नोटिस जारी किए जाने थे, उनका काम रूकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न इलाको में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाने हेतू बजट पास करवाया गया है। छावनी बाशिदो को स्वास्थ्य सुविधाएं देने हेतु कैंट जरनल अस्पताल में जल्द ही फिजियोथेरेपी सैंटर खोलने के साथ-साथ एक डेंटल चैयर स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं से लोगो को परेशानी ना हो, इसके लिए उन्हें कैटल पाऊंड में रखवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर गोल्टा जैन, अशोक पुरी, डा. कुलभूषण शर्मा, हरीश गोयल, नवीन मित्तल, इंद्र गुप्ता, धर्मवीर शर्मा धरमू, सुरिन्द्र सिंह, डीपी चंदन, अश्विनी ग्रोवर, एडवोकेट इकबाल बावा, एडवोकेट करण पुगल, एडवोकेट साहिल गुप्ता, अविनाश गुप्ता, जुगराज कटोरा सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी