मिस्ट्रिीयल स्टाफ की हड़ताल से लोग परेशान

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल 15वें दिन भी लगातार जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:15 PM (IST)
मिस्ट्रिीयल स्टाफ की हड़ताल से लोग परेशान
मिस्ट्रिीयल स्टाफ की हड़ताल से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल 15वें दिन भी लगातार जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सरकारी विभागों में काम के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनोहर लाल, पिपल सिंह, जोगिंदर कुमार, प्रदीप विनायक, जगसीर सिंह भांगर, सोनू कश्यप, वरुण कुमार, अशोक कुमार, ओम प्रकाश राना, वीरपारल कौर, गोविद मुटनेजा, अमनदीप सिंह, पवन कुमार शर्मा, विपन कुमार आदि ने कहा कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

24 तक हड़ताल पर रहेगा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन प्रांतीय बाडी द्वारा 24 अक्टूबर तक जारी हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला संरक्षक हरभजन सिंह खुंगर, जिला प्रधान हरीश चंद्र कंबोज, पीएसएमएसयू के जिला प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव सुखदेव चंद कंबोज, प्रधान डीसी दफ्तर यूनियन जगजीत सिंह व अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य की सरकार ने वेतन कमीशन के नाम पर कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि जब तक वेतन कमिशन को संशोधन कर एकसार सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाता और क्लेरिकल कर्मचारियों की लंबे समय से लटकतीं मांगें मानकर लागू नहीं की जातीं तब तक यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके सीनियर उप प्रधान राजन कंबोज, सीनियर उप प्रधान महिला विग वीना रानी, उप प्रधान गौरव बत्रा, उप महासचिव सुखचैन सिंह, उप प्रधान बलविंदर कौर, उप महासचिव नवनीत कौर, उप महासचिव रविंद्र कुमार, उप महासचिव अजय कंबोज, उप कैशियर समीर कंबोज, उप कैशियर जतिदर, उप प्रेंस सचिव सुमित कुमार, सचिव संदीप सिंह, अजय कंबोज, जसविंदर सिंह, अंकित कुमार, सुखविदर सिंह, मनतिदर सिंह, सुनील कुमार, अमित शर्मा, सुरिदर कुमार, गुरमीत कुमार पंचायती राज, राबिया, प्रदीप शर्मा, राम रत्न, राकेश, सुनील ग्रोवर, साहिल, अशोक, अभिषेक गुप्ता, परमजीत सहित जिले के अलग अलग विभागों के दफ्तरी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी