सीवरेज की गंदगी से बदतर हुई जिंदगी

शहर के वार्ड नंबर 28 में लाखों रुपये खर्च कर विकास के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन वार्ड में सीवरेज जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:23 PM (IST)
सीवरेज की गंदगी से बदतर हुई जिंदगी
सीवरेज की गंदगी से बदतर हुई जिंदगी

प्रेमनाथ शर्मा, फिरोजपुर : शहर के वार्ड नंबर 28 में लाखों रुपये खर्च कर विकास के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन वार्ड में सीवरेज जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। गलियों में फैली की गंदगी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो चुका है। वार्ड में लाइटों का इंतजाम, इंटरलाकिग टाइल्स रोड और पीने के पानी की समस्याओं को दूर किया गया है। शांति नगर के लोगो ने अपने स्तर पर पैसा इकट्ठा कर सीवरेज लाइन डलवाई है, लेकिन सीवरेज जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 28 में शांति नगर इलाका और कुछ हिस्सा हाउसिग बोर्ड कालोनी, चोपड़ा गली, सिकरी गली, दरगाह वाली गली, बाबा बालक नाथ गली, सेतिया वाली गली इलाके आते है। शांति नगर शहर का बड़ा इलाका है। वार्ड के लोग सीवरेज लाइन ठीक न डाले जाने से परेशान है। वार्ड की पूर्व पार्षद भी मानती है कि अभी पूरी तरह से समस्याएं दूर नहीं हुई है। वार्ड की पूर्व पार्षद मुख्तियार कौर की करीबन अढाई साल पहले मौत हो गई थी। भाजपा की मख्तियार कौर को 763 वोट मिले थे। उनके विपक्ष में कांग्रेसी उम्मीदवार सिमरणजीत कौर को 510 वोट मिले थे। मुख्तियार कौर की मौत के बाद उनकी पुत्रवधू मिशेल गाचली ने कांग्रेस का हाथ थामा तो उनको सर्वसम्मति से वार्ड पार्षद चुन लिया गया। कई बार गए सीवरेज की शिकायत करने

वार्ड निवासी सौदागर सिंह, प्रिस, गुरप्रीत सिंह, विक्की टेलर, सतपाल ने कहा कि वार्ड में सीवरेज की समस्या सबसे गंभीर है। कई बार सीवरेज बोर्ड को शिकायत की लेकिन हालात नहीं सुधरे। चोपड़ा गली में तो समस्या सबसे अधिक विकराल है। पार्षद को भी कई बार कहा है। सीवरेज जाम कारण लोग घरों में भी नहीं बैठ सकते। पचास लाख से डाला जा रहा सीवरेज

वार्ड की पूर्व पार्षद मिशेल गाचली ने कहा कि वार्ड क कुछ इलाकों में सीवरेज की समस्या है। सीवरेज लाइन की समस्या को दुरुस्त करने के लिए विधायक परमिदर सिंह पिकी से बात की तो उन्होंने वार्ड की सीवरेज लाइनों को ठीक करने के लिए 50 लाख रुपए के फंड जारी करवाए। इसके अलावा टाइल्स रोड, पीने के पानी और सफाई व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है। वार्ड की लाइट व्यवस्था दुरुस्त करवाई।अब सीवरेज का काम हो रहा है। (बॉक्स) वार्ड में डेयरियों के कारण बनी समस्या

मा‌र्क्स भट्टी ने वार्ड में विकास हुए लेकिन घरों में पशु रखने और वार्ड में डेयरी के व्यवसाय के कारण गोबर सीवरेज जाम का कारण बनता है। पार्षद के अलावा लोगों को भी अपनी ड्यूटी समझनी चाहिए। सफाई के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

chat bot
आपका साथी