सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को मिलेगी सुविधा

सर्जन की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को अब एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। पावर ग्रिड निगम की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्जन को तीन एंबुलेंस सौंपी गई है। इस मौकेडिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:16 PM (IST)
सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को मिलेगी सुविधा
सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को मिलेगी सुविधा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सर्जन की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को अब एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। पावर ग्रिड निगम की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्जन को तीन एंबुलेंस सौंपी गई है। इस मौकेडिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल भी मौजूद थे।

इस दौरान शक्ति ग्रिड के मुख्य महा प्रबंधक विभव कुमार ने बताया कि यह एंबुलेंस सिविल अस्पताल फिरोजपुर और जिले के दूसरे अस्पतालों को दी जाएंगी। इन एंबुलेंस की खरीद पर 44 लाख रुपए की लागत आई है। शक्ति ग्रिड की इस पहल के साथ मरीजों को बेहतर ढंग के साथ ले जाने में मदद मिलेगी और बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को जीवन सुरक्षा सेवाओं की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पावरग्रिड निगम की तरफ से राज्य के 282 अलग-अलग सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सेंनेटरी नैपकिन वैंडिग मशीनें लगवाई गई हैं।

इस दौरान सिविल सर्जन डा.राजेंद्र राज ने कहा कि इन एंबुलेंसों से मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी के साथ पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर प्रकाश विश्वास सीनियर जनरल मैनेजर पावरग्रिड, भावना माथुर सीनियर जीएम एचआर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एड्स कंट्रोल सेंटर का किया दौरा संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब स्टेट कंट्रोल सोसायटी चडीगढ़ के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. विनय मोहन व ज्वाइंट डायरेक्टर डा. बोबी गुलाटी ने फिरोजपुर के सिविल अस्पताल के एड्स कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओएसटी सेंटर जोकि पहले एआरटी सेंटर सिविल अस्पताल फिरोजपुर के साथ था और अब यह सेंटर सिविल अस्पताल की बजाय कैंटोनमैंट बोर्ड अस्पताल में स्थापित हो गया है, जिस कारण स्टाफ को दवा देने के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर आना पड़ता है। उन्होंने सीनियर मेडीकल अफसर सिविल अस्पताल फिरोजपुर के साथ बातचीत की और उन्होंने भरोसा दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी