किसानों के बंद के कारण सिविल अस्पताल फिरोजपुर की ओपीडी तक नहीं पहुंच पाए मरीज

भारत बंद में किसानों ने बेशक सेहत सुविधाओं को छूट दी लेकिन सोमवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर की ओपीडी खाली नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:20 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:20 AM (IST)
किसानों के बंद के कारण सिविल अस्पताल फिरोजपुर की ओपीडी तक नहीं पहुंच पाए मरीज
किसानों के बंद के कारण सिविल अस्पताल फिरोजपुर की ओपीडी तक नहीं पहुंच पाए मरीज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारत बंद में किसानों ने बेशक सेहत सुविधाओं को छूट दी लेकिन सोमवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर की ओपीडी खाली नजर आई। अस्पताल में रोजाना करीबन पांच सौ मरीज ओपीडी पर पहुंचते हैं लेकिन बंद के कारण महज 214 मरीजो की ओपीडी रही। हालांकि डाक्टर और अस्पताल स्टाफ ड्यूटी पर रहा। मेडिकल स्पेशलिस्ट जतिदर कोछड़ ने कहा बंद कारण रूटीन वाले मरीज नहीं पहुंच सके। इमरजेंसी मरीज अस्पताल पहुंचे।

फिरोजपुर जिले में किसानों ने 16 जगह पर धरना प्रदर्शन कर यातायात बाधित रखा। मेन रोड से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों में भी किसान संगठन सक्रिय नजर आए। सिविल अस्पताल फिरोजपुर के नजदीक मुख्य चौराहे शहीद उधम सिंह चौक पर किसानों ने नाका लगा लोगों को आने जाने से रोका। नाके से निकलने के लिए लोग अस्पताल जाने की अपील भी करते लेकिन किसानों ने सख्ती दिखाई हालांकि संतोषजनक जवाब मिलने पर रास्ता भी दिया।

भारत बंद से सिविल अस्पताल की ओपीडी खाली रही। किसान संगठनों की सेहत सुविधाओं को छूट देने के बाद भी रूटीन के मरीज बीच रास्ते से लौट गए। जिस कारण अस्पताल की ओपीडी खाली रही। मेडिकल स्पेशलिस्ट डा. जतिदर कोछड़ ने कहा इमरजेंसी के मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। भारत बंद कारण हो सकता हो रूटीन के मरीज घरों से न निकले हो। रास्ते बंद होने कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से गुरेज किया। सिविल अस्पताल में डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर रहा। बंद कारण सेहत सेवाओं पर भी असर पड़ा। अब मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी अधिक रहेगी।

chat bot
आपका साथी