नहर के किनारे मिले श्री गुटका साहिब के अंग

मक्खू में सतलुज दरिया से निकलने वाली नहरों पर बने नए पुल की नीचे से श्री गुटका साहिब व धार्मिक लिटरेचर के अंग मिले हैं जिस पर थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM (IST)
नहर के किनारे मिले श्री गुटका साहिब के अंग
नहर के किनारे मिले श्री गुटका साहिब के अंग

संवाद सहयोगी, मक्खू (फिरोजपुर) : मक्खू में सतलुज दरिया से निकलने वाली नहरों पर बने नए पुल की नीचे से श्री गुटका साहिब व धार्मिक लिटरेचर के अंग मिले हैं, जिस पर थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना मक्खू के एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बंगाली वाला पुल के पास मुखिबर खास ने सूचना दी थी कि सतलुज दरिया के नए पुल के नीचे श्री गुटका साहिब के अंग और अन्य धार्मिक लिटरेचर बिखरे पड़े है, जोकि किसी शरारती तत्व की तरफ से बिखेरकर श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच गुटका साहिब के अंगों को समेट कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

स्कूल से सिलेंडर व सामान चोरी संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत पड़ती बस्ती भाईका के सरकारी प्राइमरी स्कूल से चोर ताले तोड़ एक सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। थाना कुलगढ़ी के सहायक इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में प्रिसिपल सुमन बाला ने बताया कि 19 नवंबर की देर रात चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर अंदर पड़ा गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी लिया, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए की बनती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी