ब्राह्मण सभा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नमक मंडी स्थित ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम मंदिर नमक मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:56 PM (IST)
ब्राह्मण सभा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
ब्राह्मण सभा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नमक मंडी स्थित ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम मंदिर नमक मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिग बनाते हुए प्रथम चरण में हवन पूजन किया गया तत्पश्चात ब्रह्मभोज कराया गया। इसके बाद कार्यक्रम के अनुसार सीयाराम वेलफेयर सोसायटी व ब्राह्मण सभा की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण के साथ साथ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत एक प्रयास वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष रूप से जिला ट्रैफिक इंचार्ज पुष्पिदर शर्मा उपस्थित थे जिन्होंने फिरोजपुर वासियों को भगवान परशुराम जयंती पर बधाई देते हुए यह संदेश दिया कि इस महामारी में सिविल प्रशासन का पुलिस प्रशासन का साथ दें ताकि शहर में अच्छे प्रबंध किया जाए। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रवीण शर्मा, कमल कालिया, केवल कृष्ण मच्छराल, अशोक बावा, देस राज शर्मा, रंजीव बावा, कैलाश शर्मा, मंगत राम, संतोख राय, राम स्वरूप शर्मा, नरेश शर्मा, रवि भारद्वाज सरबजीत शर्मा सन्नी, राम गोपाल, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान अशीष बावा व सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी