फिरोजपुर के सिविल अस्पताल को आक्सीजन प्लांट शुरू

लंबे इंतजार के सिविल अस्पताल को आक्सीजन प्लांट मिल गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:08 PM (IST)
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल को आक्सीजन प्लांट शुरू
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल को आक्सीजन प्लांट शुरू

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :

लंबे इंतजार के सिविल अस्पताल को आक्सीजन प्लांट मिल गया। एक करोड़ की लागत से बने इस आक्सीजन प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर आक्सीजन तैयार करने की है। 100 बेड के सिविल अस्पताल में अगले कई वर्षों तक आक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। फिरोजपुर के शहरी विधायक परमिदर सिंह पिकी ने आक्सीजन प्लांट शुरू होने पर शहर वासियों को बधाई दी है।

आक्सीजन प्लांट के साथ ही ट्रामा वार्ड का भी उद्घाटन किया गया। प्लांट के शुरू होने से शहर ही नहीं आसपास के मरीजों को भी राहत मिली है। शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हलका फिरोजपुर शहरी के विधायक परमिदर सिंह पिकी के बड़े भाई और डायरेक्टर पंजाब राज मंडी बोर्ड हरिदर सिंह खोसा एवं कांग्रेस पार्टी के सचिव बिट्टू सांगा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर खोसा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आक्सीजन की कमी आने से कई कीमती जानों का नुकसान हुआ, जिसे देखते हुए फिरोजपुर में आक्सीजन प्लांट लगाया गया है, तांकि आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर आक्सीजन की कोई कमी न आए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा.राजिदर अरोड़ा , डा.रजिदर मनचंदा, डा.नरिदर गोराया, सिविल अस्पताल के एसएमओ डा.भूपिदरजीत और धर्मजीत सिंह, नगर कौंसिल अध्यक्ष रिकू ग्रोवर, मरकस भट्टी, राजू खट्टर, अजय जोशी, युकूब भट्टी अध्यक्ष, विजय गोरिया व अन्य कांग्रेस वर्कर मौजूद थे। किड्जी स्कूल में करवाई आर्ट वर्क प्रतियोगिताएं संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : भूषण किड्जी प्री-स्कूल में बच्चों में आर्ट वर्क प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस सप्ताह सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आर्ट वर्क तैयार किए। बच्चों द्वारा अलग-अलग प्रकार के पेपर को इस्तेमाल करके फूल, हैलीकॉप्टर, जैबरा आदि जैसे आर्ट वर्क बनाए गए। स्कूल की प्रिसिपल विनीता बंसल ने भी बच्चों के बीच उनका उत्साह बढाया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक सिमरन, रमनदीप कौर, महक, अमन, नवजोत आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी