ओशो फ्रेग्रेंस टीम के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

ओशो फ्रेग्रेंस टीम गुरुहरसहाय के पदाधिकारियों एवं साधकों की बैठक स्वामी दीप कक्कड़ के निवास स्थान पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM (IST)
ओशो फ्रेग्रेंस टीम के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
ओशो फ्रेग्रेंस टीम के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : ओशो फ्रेग्रेंस टीम गुरुहरसहाय के पदाधिकारियों एवं साधकों की बैठक स्वामी दीप कक्कड़ के निवास स्थान पर हुई। इसमें नौ जनवरी से 14 जनवरी 2022 तक आयोजित किए जाने वाले ओशो फ्रेग्रेंस प्रोग्राम संबंधी विचार चर्चा की गई। ओशो फ्रेग्रेंस का पंजाब में यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसको बेहतर बनाने के लिए पंजाब के अलग-अलग शहरों से आए हुए साधकों के सुझाव लिए जा रहे हैं। संस्था के नेताओं ने बताया कि इस छह दिवसीय कार्यकरम में परमगुरु ओशो के भाई स्वामी स्वामी शैलेंद्र सरस्वती और मां अमृत प्रिया जी विशेष तौर पर हिस्सा लेंगे। इस बैठक में स्वामी निर्मल बधनी कलां, स्वामी गुरसेवक, स्वामी जसबीर सिंह, डा. किरनजोत सिंह सोढी, मोगा स्वामी राजदीप जीरा, प्रमोद कुमार फिरोजपुर, लाडी कपूर, जस्सा मोंगा, सुरेंद्र कुमार गुरुहरसहाय से अन्य गणमान्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी