नैतिकता व सत्यनिष्ठा विषय पर एक आनलाइन कार्यशाला लगाई

फिरोजपुर मंडल में सतर्कता के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:44 PM (IST)
नैतिकता व सत्यनिष्ठा विषय पर एक आनलाइन कार्यशाला लगाई
नैतिकता व सत्यनिष्ठा विषय पर एक आनलाइन कार्यशाला लगाई

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर मंडल में सतर्कता के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत दूसरे दिन मंडल कार्यालय के सभागार में नैतिकता व सत्यनिष्ठा विषय पर एक आनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सीमा शर्मा ने की।

इस कार्यशाला में मंडल कार्यालय में कार्यरत समूह अधिकारी सभागार में व अन्य जगहों पर कार्यरत अधिकारी एवं पर्यवेक्षक आनलाइन सम्मिलित हुए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अनेक उदहारण देकर बताया कि किस तरह सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मी सत्यनिष्ठा एवं नैतिकता का पालन करके अपने कार्यशैली में निपुणता ला सकते हैं व कार्य के दौरान दुविधा की स्थिति उत्पन्न होने पर क्या उचित निर्णय लेना चाहिए, इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि संगठन की उन्नति के लिए कर्मचारी में ईमानदारी, सही-गलत का ज्ञान, जवाबदेही, विश्वनीयता, पारदर्शिता आदि का गुण होना चाहिए। साथ ही द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (10वीं रिपोर्ट) के अनुसार कर्मचारी में संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के अतिरिक्त निष्पक्षता, सहानुभूति, सत्यनिष्ठा आदि गुण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुखद यात्रा अनुभूति के लिए रेलकर्मियों को हरसंभव अनुकूल प्रयास करनी चाहिए। मंडल कार्यालय के प्रांगण में भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसे मंडल रेल प्रबंधक के साथ-साथ वहां उपस्थित सभी दर्शकों ने सराहा। मंडल रेल प्रबंधक ने नाटक मंडली को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 5000 रूपये देकर पुरुस्कृत किया।

फिरोजपुर छावनी में चलाया स्वच्छता अभियान संवाद सूत्र, फाजिल्का : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार मुख्यालय कमांडर कार्य अभियंता फिरोजपुर छावनी के मुखिया एसके चौहान आइडीएससी अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में फिरोजपुर छावनी में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी अधिकारी वर्ग व अधीनस्थ कर्मचारी वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान, फिट इंडिया फ्रीडम वाकथान व पौधारोपण का कार्यक्रम मुख्य केंद्र रहा। इस कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता एसके चौहान ने सभी अधिकारी वर्ग व अधीनस्थ कर्मचारी वर्ग को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक होने की जानकारी भी दी।

chat bot
आपका साथी