पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले का किया विरोध

भाजपा नेताओं पर पश्चिम बंगाल में हो रहे हमलों का जिले के भाजपा नेताओं ने विरोध किया है। भाजपा के जिला प्रधान सुरिदर सिंह और महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि ममता बनर्जी ने न तो इसकी निदा की है न प्रशासन को उन्होंने कोई दिशा-निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:14 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले का किया विरोध
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले का किया विरोध

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भाजपा नेताओं पर पश्चिम बंगाल में हो रहे हमलों का जिले के भाजपा नेताओं ने विरोध किया है। भाजपा के जिला प्रधान सुरिदर सिंह और महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि ममता बनर्जी ने न तो इसकी निदा की है, न प्रशासन को उन्होंने कोई दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाबा नामदेव चौक में एक घंटे तक हाथ में तख्तियां पकड़ कर मौन रहकर पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हिसा चिताजनक, डरावनी और दुर्भाग्यपूर्ण है। हिसा का तांडव जल्द खत्म होना चाहिए। ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार में अब तक 140 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ताओं की जान चली गई है लेकिन राज्य प्रशासन अब तक आँखें मूंदें बैठा है। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की खबर है। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घर और दुकानें जला दी गई हैं। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों, मुस्लिम बाहुल्य कस्बों में हिदुओ पर क्रूर हमले ही नहीं अपितु उनके घर व दुकानों पर कब्जे किए जा रहे हैं। बंगाल में हिसा की वजह से सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ बंगाल से असम की ओर पलायन कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल कांग्रेस, कम्युनिस्ट समाजवादी, अकाली दल, आम आदमी पार्टी चुप है।

राजेश कपूर ने कहा कि वह राहुल गांधी, अखिलेश यादव, शरद पवार, लालू यादव, अरविद केजरीवाल, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी से पूछना चाहते है कि क्या उनको ये हिसा नजर नहीं आ रही। इस मौके पर जिला प्रधान सुरिदर सिंह, जिला महामंत्री राजेश कपूर, पूर्व राज्य मंत्री डीपी चंदन, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान अश्वनी ग्रोवर, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान दविदर कपूर, उपाध्यक्ष विजय अटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र बाजार, कृष्ण, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी