सेंट्रल जेल में मिली गेंद से अफीम

सेंट्रल जेल फिरोजुपर में गेंद से 38 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:58 PM (IST)
सेंट्रल जेल में मिली गेंद से अफीम
सेंट्रल जेल में मिली गेंद से अफीम

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सेंट्रल जेल फिरोजुपर में गेंद से 38 ग्राम अफीम बरामद हुई है। गेंद जेल के बाहर से फेंकी गई थी, जो जेल मुलाजिमों के हाथ लग गई। थाना सिटी पुलिस ने जेल अधिकारी के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सब इंस्पेक्टर शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सतनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ बैरक नंबर छह के नजदीक बाहर से फेंकी गई प्लास्टिक की गेंद बरामद की, जब जेल कर्मचारियों ने गेंद की तलाशी ली तो उसमें से उन्हें 38 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

145 बोतल शराब सहित दो काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 145 बोतल अवैध शराब सहित बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गोलबाग के नजदीक पशु अस्पताल के पास बाइक सवार आरोपित कर्मजीत सिंह वासी गांव हामद वाला व शाम सिंह उर्फ सावन सिंह निवासी चंगाली कदीम को शक के आधार पर गिरफ्तार किया, जब आरोपितों की तलाशी ली तो उनसे 145 बोतल अवैध शराब मिली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की दो मोपेड बेचने आए तीन युवक गिरफ्तार संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने चोरी की मोपेड बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दो युवक नाबालिग हैं, जिन्हें जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जबकि एक आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआइ गुरमेल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को शुक्रवार को खास मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक चोरी की मोपेड बेचने की फिराक में है। अगर उन्हें पकड़ा जाए तो उनसे चोरी की मोपड़ बरामद हो सकती है। पुलिस ने ओवरब्रिज मलोट रोड के नीचे छापामारी कर तीनों युवकों को काबू किया। आरोपित की पहचान विशाल निवासी ठाकर आबादी, शमिद्र सिह निवासी ठाकर आबादी व सोनू निवासी ठाकर के रूप में हुई। तीनों आरोपितों के खिलाफ नगर थाना मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक मजदूरी करते हैं। पुलिस ने आरोपित विशाल कुमार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे फाजिल्का की जेल में भेजने के आदेश दिए गए, जबकि शमिद्र सिंह व सोनू कुमार को नाबालिग होने के कारण जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर फरीदकोट जेल में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी