सरकारी प्राइमरी स्कूलों में आनलाइन समर कैंप आज से

फिरोजपुर के सभी प्राइमरी स्कूलों में एक से सात जून तक आनलाइन समर कैंप लगाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:12 PM (IST)
सरकारी प्राइमरी स्कूलों में आनलाइन समर कैंप आज से
सरकारी प्राइमरी स्कूलों में आनलाइन समर कैंप आज से

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : फिरोजपुर के सभी प्राइमरी स्कूलों में एक से सात जून तक आनलाइन समर कैंप लगाए जा रहे हैं। राजीव छाबड़ा जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री शिक्षा ने बताया इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी कलात्मक रुचियों को उजागर करना है। इस आनलाइन कैंप में हर रोज शेड्यूल अनुसार अलग-अलग गतिविधियों जैसे ड्राइंग पेंटिग, कागज के फूल बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, क्ले माडलिग, योगा, सुंदर लेखन, लोक गीत और लोक नाच आदि करवाई जाएंगी। सुखविंदर सिंह उप जिला शिक्षा अफसर ने बताया इसमें कोई भी विद्यार्थी चाहे वह प्राइवेट स्कूल का भी हो अपने नजदीक के प्राइमरी स्कूल के अध्यापक के साथ संबंध संपर्क करके कैंप में हिस्सा ले सकता है।

chat bot
आपका साथी