17 दिन के बच्चे के पिता को गोलियां मारी, हालत गंभीर

पहले पांच लोगों ने 17 दिन के बच्चे के पिता पर गोलियां चला दी। ो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:10 AM (IST)
17 दिन के बच्चे के पिता को गोलियां मारी, हालत गंभीर
17 दिन के बच्चे के पिता को गोलियां मारी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना मक्खू के अधीन गांव चांब में दो दिन पहले पांच लोगों ने 17 दिन के बच्चे के पिता पर गोलियां चला दी। व्यक्ति को तीन गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत होने पर उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। पुलिस ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट और घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में साजन निवासी गांव चांब और उसकी पत्नी किरण ने बताया कि पांच जुलाई को आरोपित रणजीत सिंह उर्फ राणा वासी गांव चांब, सोनू व गुरदेव सिंह निवासी बस्ती मछुआरा जीरा और दो अन्य व्यक्तियों ने उनके घर के बाहर रात ग्यारह बजे फायर निकाले। उनके घर में 17 दिन पहले एक बच्चे ने जन्म लिया है।

उसके पति साजन आरोपितों के घर गए और उनसे कहा कि उसका बच्चा छोटा है, आपको फायर नहीं निकालने चाहिए थे। तभी आरोपितों ने उस पर गोलियां चला दी। एक फायर उनके कंधे पर लगा, दूसरा हथेली पर और तीसरा दाहिनी टांग पर लगा। घरवालों ने साजन को गंभीर हालत में फरीदकोट अस्पताल में दाखिल करवाया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी