कूड़ा फेंकने से मना किया तो व्यक्ति पर हमला, चार पर केस

सदर थाना जीरा अंतर्गत गांव वकील वाला में घर के गेट आगे से कूड़े का ढेर उठाने को कहा तो एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:46 PM (IST)
कूड़ा फेंकने से मना किया तो व्यक्ति पर हमला, चार पर केस
कूड़ा फेंकने से मना किया तो व्यक्ति पर हमला, चार पर केस

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सदर थाना जीरा अंतर्गत गांव वकील वाला में घर के गेट आगे से कूड़े का ढेर उठाने को कहा तो एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया गया। इस पर जीरा पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया है।

हरदयाल सिंह गांव वकीलें वाला ने बताया कि कि उसके घर सामने शामलात की जगह है, जहां आरोपित बलविन्दर सिंह ने कूड़े का ढेर लगाया हुआ है। कूड़े का ढेर ज्यादा होने के कारण उसके घर के गेट की जगह कम रह जाती है। हरदयाल सिंह ने बताया कि उसकी तरफ से आरोपित को कूड़े का ढेर उठाने को कहा तो आरोपित ने रमनदीप सिंह , मनिन्दरजीत सिंह और अमरजीत सिंह के साथ मिलकर पर उस पर हमला क दिया और मारपीट करके जख्मी कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी