फिरोजपुर में एक घंटे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जलमग्न हुआ शहर

फिरोजपुर में तेज हवाओं और बारिश ने जहां मौसम में ठंडक बढ़ाई वहीं किसानों के माथे पर चिता की लकीरें नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:10 PM (IST)
फिरोजपुर में एक घंटे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जलमग्न हुआ शहर
फिरोजपुर में एक घंटे की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जलमग्न हुआ शहर

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : फिरोजपुर में तेज हवाओं और बारिश ने जहां मौसम में ठंडक बढ़ाई, वहीं किसानों के माथे पर चिता की लकीरें नजर आई। बारिश के कारण फिरोजपुर का पारा 10 डिग्री सेल्सियस गिर कर अधिकतम 28 डिग्री पर रहा। हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

वीरवार सुबह बादल झमाझम बरसे और एक घंटे की बारिश ने ही पूरा मौसम ठंडा कर दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और सात बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। आठ बजे तेज बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न तो हुए लेकिन बारिश रूकने के साथ ही सड़कों से पानी निकल गया। शहर के दिल्ली गेट, नामदेव चौक, भुल्लर कालोनी, आफिसर कालोनी और अन्य इलाकों में जलभराव कारण कुछ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। वीरवार को पूरा दिन ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

कृषि विशेषज्ञों मुताबिक यह बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। खेतों में धान की फसल पकने को तैयार खड़ी है और बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें हैं।

किसान गुरभेज सिंह ने कहा पहले ही किसान कृषि कानूनों कारण दुविधा में है, वहीं मौसम का प्रकोप किसानों के लिए घातक है। खेतों में फसल तैयार हो रही है। ऐसे में तेज हवाएं और बारिश नुकसानदायक है।

बाइक की टक्कर से व्यक्ति घयाल संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने गांव रुकना बेगु में पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ टक्कर मार कर जख्मी करने पर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बंता सिंह निवासी गांव साईयांवाला ने बताया कि उसका भाई कुलवंत सिंह मेहनत मजदूरी के लिए बुधवार को जब पैदल जा रहा था तो गांव रुकना बेगु के नजदीक आरोपित हरजिदर सिंह निवासी गांव साधा वाला जिला फरीदकोट ने उसे बाइक से टक्कर मार घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी