720 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार

थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गुदड़ ढंडी के नजदीक से एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार करके उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:57 PM (IST)
720 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार
720 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गुदड़ ढंडी के नजदीक से एक व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार करके उससे प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। इस बाबत पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना लक्खोके बहराम के सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि बीते दिन जब वह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए गश्त पर थे तब गांव गुदड़ ढंडी के नजदीक आरोपित कुलदीप सिंह निवासी मोहनके हिठाड़ पुलिस को देखकर घबरा गया और मुड़ने लगा। जब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसकी तलाशी ली तो उससे पुलिस को 720 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। जांच कर रहे अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी