शराब तस्करी की मुखबरी के शक में की मारपीट

अवैध शराब पकड़े जाने पर मुखबरी के शक पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना जीरा की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:30 PM (IST)
शराब तस्करी की मुखबरी के शक में की मारपीट
शराब तस्करी की मुखबरी के शक में की मारपीट

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :

अवैध शराब पकड़े जाने पर मुखबरी के शक पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना जीरा की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर बलजिदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह निवासी गांव कच्चर भन्न ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपित जसविदर सिंह से शराब पकड़ी गई थी और आरोपित को शक था कि पीड़ित ने उसकी मुखबरी की है। इसी कारण आरोपित ने बिक्कर सिंह उर्फ बिट्टू, कारज सिंह व गुरलाभ सिंह उर्फ लाभी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की एवं उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

जमीन के विवाद में की मारपीट, छह पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर व्यक्ति से मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी वाहका ने बताया कि बुधवार को आरोपित सुच्चा सिंह, शुबेग सिंह, गुरमेज सिंह, काला, गुरजंट सिंह व बाज सिंह ने जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी