सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

जिले में सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोना वेक्सीन लगाने की शुरुआत की जा रही है लेकिन पहले दिन केवल कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों को ही इसका लाभ मिलेगा जबकि आम शहरियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST)
सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन
सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

संजय वर्मा, सुभाष आनंद, फिरोजपुर : जिले में सोमवार से 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोना वेक्सीन लगाने की शुरुआत की जा रही है, लेकिन पहले दिन केवल कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों को ही इसका लाभ मिलेगा, जबकि आम शहरियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। सेहत विभाग की ओर से अभी तक 18 प्लस उम्र वालों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं शुरू की गई है। वहीं सेहत विभाग के पास अभी तक पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज भी नहीं है। सिविल सर्जन राजिदर राज का कहना है कि लेबर डिपार्टमेंट सेहत विभाग को रविवार रात तक श्रमिकों की लिस्ट देगा। उसके हिसाब में 18 साल से अधिक उम्र वाले श्रमिकों को ही टीका लगाया जाएगा।

जिला फिरोजपुर में वैक्सीन की कमी तो है ही, वहीं लोगों को जानकारी का अभाव भी है। आम शहरी को नहीं पता कि उनको सोमवार को टीका लगेगा या नहीं। 18 साल से अधिक उम्र वाले पिछले दो दिन से नाम रजिस्टर्ड कराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन न खुलने के कारण असमंजस में हैं।

शनिवार देर रात फिरोजपुर जिले को महज दो हजार वैक्सीन की डोज मिली है। सेहत मुलाजिमों के मुताबिक दो हजार डोज लेने के लिए भी उन्हें शनिवार देर रात तक चंडीगढ़ रूकना पड़ा। अब और डोज लेने के लिए रविवार को फिर चंडीगढ़ रवाना हुए हैं। रविवार देर रात तक और डोज मिलने की संभावना जताई जा रही है। डोज की कितनी खेप रविवार को जिला फिरोजपुर को मिलती है टीकाकरण अभियान भी इसी पर निर्भर करेगा। (बॉक्स) दस हजार डोज मिलने की उम्मीद

शनिवार को बेशक कम डोज जिला फिरोजपुर मिली है लेकिन रविवार को अधिक डोज मिलने की उम्मीद है। फिरोजपुर के लिए 10 हजार डोज की मांग रखी गई है। सोमवार को कंस्ट्रक्शन लेबर का टीकाकरण होगा। लेबर की आबादी जहां अधिक है, जिले में वहीं पर वेक्सीनेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। लेबर डिपार्टमेंट उनको लाभार्थियों की सूची मुहैया करवा रहा है।

राजिदर राज, सिविल सर्जन

आबादी अधिक वेक्सीन कम, अधिक समय लगेगा

जिले में 18 साल से 44 साल तक की आबादी रिकार्ड के मुताबिक करीबन तीन लाख 64 की है। अभी तक रिकार्ड के मुताबिक जिले में रोजाना करबीन 15 से लेकर 1600 लोगों का टीकाकरण हो रहा है। अगर वैक्सीनेशन की गति यहीं रहती है तो साढे़ तीन लाख की आबादी के टीकाकरण के लिए छह माह से अधिक का समय चाहिए।

chat bot
आपका साथी