मुनादी कर किया जाएगा डेंगू पर 'प्रहार'

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सेहत विभाग अब लारवा ढूंढ़ने के बजाय मुनादी करके लोगों को जागरूक करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:05 PM (IST)
मुनादी कर किया जाएगा डेंगू पर 'प्रहार'
मुनादी कर किया जाएगा डेंगू पर 'प्रहार'

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शहर में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सेहत विभाग अब लारवा ढूंढ़ने के बजाय मुनादी करके लोगों को जागरूक करेगा। शहरवासियों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए जागरूकता मुहिम का आगाज सोमवार को किया गया। सोमवार को इसकी शुरुआत सिविल सर्जन दफ्तर से की गई। मुनादी कैंपेन को सहायक सिविल सर्जन डा संजीव गुप्ता ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इसमें सेहत विभाग के स्टाफ और आम जनता की तरफ से हिस्सा लिया गया।

सिविल सर्जन डा. विनोद सरीन ने बताया कि इसका मुख्य मकसद डेंगू के लक्षणों, बचाव और इसके इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह जागरूकता अभियान समूह वार्डो में की जाएगी। यह टीम घर- घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है। डा.गुप्ता ने बताया कि बीमारी से बचने के लिए हमें घरों के आस आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। कपड़े ऐसे पहने कि शरीर पूरी तरह ढका हुआ। इस मौके पर जिला परिवार भलाई अफसर डा. जीपी सिंह, डा.लोकेश, विकास कालडा, परमवीर मोंगा, हरमेस चंद्र, मनप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, सतपाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी