कापी..दीवार के लिए झगड़ा, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी मार की बुजुर्ग महिला की हत्या

गांव गंट्टी मत्तड़ में दीवार को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 10:21 PM (IST)
कापी..दीवार के लिए झगड़ा, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी मार की बुजुर्ग महिला की हत्या
कापी..दीवार के लिए झगड़ा, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी मार की बुजुर्ग महिला की हत्या

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : गांव गंट्टी मत्तड़ में दीवार को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक जीतो बाई के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे वह चारा लेने खेत गए हुए थे तो उनके पड़ोसी सुखविदर सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने उनकी दीवार के साथ लगाई गई मिट्टी को खोदना शुरू कर दिया। उसकी माता जीतो बाई ने सुखविदर सिंह और सभी पारिवारिक सदस्यों को ऐसा करने से रोका तो गुस्साए आरोपितों ने जीतो बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना लखोके बहराम के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिदर सिंह ने बताया कि मृतक जीतो बाई के बेटे मिल्खा सिंह के बयानों पर सुखविंदर सिंह व उसके परिवार के तीन सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रंजिश के कारण युवक को हथियारों से किया लहुलूहान संवाद सहयोगी,अबोहर : संत नगर में शुक्रवार रात हुए एक मामूली झगडे़ को लेकर शनिवार को दर्जनभर युवकों ने स्टील ओवरब्रिज पर एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

विजय अटवाल (25) शनिवार को अपनी एक्टिवा पर स्टील ओवरब्रिज के रास्ते नई आबादी जा रहा था। इस दौरान पुल से उतरते ही करीब दर्जन भर युवकों ने तेजधार हथियारों सहित उसे घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। हमले में उसकी गर्दन और बाजू पर गहरे जख्म होने से वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। उसका शोर सुनकर हमलावर वहां से भाग गए, जबकि आसपास के लोगो ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। वहीं थाना नंबर 2 के प्रभारी हरप्रीत ने बताया कि संत नगर में पीड़ित पक्ष व हमलावर युवकों का आपस में पुराना झगड़ा चल रहा है और आरोपितों पर पहले भी कई मामले भी दर्ज हैं। इसी रंजिश के चलते हमलावर युवकों ने विजय पर हमला बोला है। घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी