पड़ोसी दुकानदार से परेशान होकर विवाहिता ने जहर निगल दी जान

फिरोजपुर के गांव प्यारेआना के बस अड्डे पर कपड़े की दुकान चला रहे एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार महिला को अवैध संबंधों के लिए मजबूर किया तो महिला ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 07:09 PM (IST)
पड़ोसी दुकानदार से परेशान होकर विवाहिता ने जहर निगल दी जान
पड़ोसी दुकानदार से परेशान होकर विवाहिता ने जहर निगल दी जान

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव प्यारेआना के बस अड्डे पर कपड़े की दुकान चला रहे एक दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार महिला को अवैध संबंधों के लिए मजबूर किया तो महिला ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। जहर निगलने का पता चलने के बाद महिला (34) को अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रविवार को जहां उसकी मौत हो गई।

थाना कुलगढ़ी के एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी राजेंद्र कुमार के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पति का कहना था कि उनकी रेडिमेड कपड़ों की दुकान गांव प्यारे आना बस अड्डे पर है और उनके पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र कुमार गांव प्याराआना की दुकान भी है। काफी समय से उसकी पत्नी राजेंद्र के साथ दूसरे जिलों से कपड़ा खरीदने जाया करती थी और इस दौरान वे इकट्ठे आते- जाते रहते थे। इसी दौरान राजेंद्र सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखने लगा था और वह शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इसी परेशानी के चलते उसकी पत्नी ने शनिवार शाम जहरीली वस्तु निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं एएसआइ ने कहा कि अभी तो मृतका के पति की शिकायत पर आरोपित राजेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा। सोमवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर से शवा का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी