50 से अधिक लोगों ने दिया धरना, अज्ञात पर केस दर्ज

एक तरफ कोरोना को लेकर पुलिस की ओर से मास्क न लगाने व शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं वहीं फिरोजपुर के कस्बा मुदकी में छह मई को नगर पंचायत प्रधान के चुनाव कराने गए एसडीएम का घेराव कर धरना लगाने वाले लोगों की पुलिस अभी तक पहचान नहीं कर पाई है और अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:32 PM (IST)
50 से अधिक लोगों ने दिया धरना, अज्ञात पर केस दर्ज
50 से अधिक लोगों ने दिया धरना, अज्ञात पर केस दर्ज

संस, फिरोजपुर: एक तरफ कोरोना को लेकर पुलिस की ओर से मास्क न लगाने व शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं फिरोजपुर के कस्बा मुदकी में छह मई को नगर पंचायत प्रधान के चुनाव कराने गए एसडीएम का घेराव कर धरना लगाने वाले लोगों की पुलिस अभी तक पहचान नहीं कर पाई है और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। हालांकि धरने में 50 लोग शामिल थे, जिनमें से अधिकतर तो विभिन्न पार्टियों के नेता थे, जिन पर कार्रंवाई करने से पुलिस कतरा रही है।

पूर्व अकाली विधायक जोगिदर सिंह जिदू ने आरोप लगाया कि धरना देने वाले लोग सत्ताधारी सरकार द्वारा भेजे गए थे ताकि चुनावो को आगे टाला जा सके। उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन भी सरकार के हाथ की कठपुतली बना हुआ है। आरोपितों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए ताकि लोकतंत्र की हत्या न हो सके। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को किसान व दुकानदार बता रहे थे, वह मुदकी सहित ममदोट व अन्य गांवो के निवासी है।

फरवरी में हुए चुनावो में मुदकी में अकाली दल को आठ व कांग्रेस को मात्र पांच सीटें मिली थी। अकाली दल की ओर से प्रधान बनाने का दावा किया जा रहा था। मुदकी नगर पंचायत में सतविदर सिंह काका की पत्नी गुरजीत कौर बराड़ को प्रधान बनाने की चर्चा जोरो पर है। कोट्स

अपना पक्ष पुलिस को दे दिया है। अब पुलिस व जांच अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें रोकने वालों की पहचान कर सख्त सजा दिलवाए।

अमित गुप्ता, एसडीएम कोट्स

पहचान हुई है तो कार्रवाई भी होगी: एसपी

अगर प्रदर्शनकारियो के नाम व फोटो सामने आ रहे हैं तो उनका नाम पर्चे में दर्ज कर कार्रवाई भी जाएगी।

गुरप्रीत सिंह चीमा, एसपी आप्रेशन, फिरोजपुर अज्ञात पर पर्चा दर्ज करना पुलिस की पुरानी आदत

13 अप्रैल को हरियावल लहर के संयोजक व आरएसएस प्रचारक राम गोपाल पर हमला करने वालों की तस्वीरे व वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात पर पर्चा दर्ज कर लिया। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपित की पहचान नही कर पाई है।

chat bot
आपका साथी