28 को लुधियाना में महारैली करेंगे मनरेगा कर्मी

पंजाब बचाओ संयुक्त मोर्चे की ओर से 28 नवंबर को लुधियाना में की जा रही मह रैली की तैयारियों के लिए मनरेगा मजदूरों और जंगलात वर्करों की बैठक बलविंदर सिंह तूंबड़ भन्न की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:46 PM (IST)
28 को लुधियाना में महारैली करेंगे मनरेगा कर्मी
28 को लुधियाना में महारैली करेंगे मनरेगा कर्मी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब बचाओ संयुक्त मोर्चे की ओर से 28 नवंबर को लुधियाना में की जा रही मह रैली की तैयारियों के लिए मनरेगा मजदूरों और जंगलात वर्करों की बैठक बलविंदर सिंह तूंबड़ भन्न की अगुआई में हुई।

इस दौरान वर्करों को संबोधित करते पससफ के जिला प्रधान किशन चंद जागोवालिया, गुरदेव सिंह सिद्धू और गुरमीत सिंह घल्लकलां ने बताया कि 28 नवंबर को लुधियाना की दाना मंडी में विशाल महारैली में मनरेगा मजदूर और जंगलात वर्कर फिरोजपुर में भारी संख्या में शामिल होंगे। इस मौके कुलवंत सिंह शहजादी, नरिदर सिंह, सुलक्खन सिंह मिरजेके, लखवीर सिंह कोटकरोड़, गुरवीर सिंह शहजादी, बांके लाल हकूमत सिंह वाला, निशान सिंह, ज्ञान सिंह, सुखदेव सिंह मुद्दकी, गुरमीत कौर कबर वच्छा, चरनजीत कौर भोलू वाला, किरनदीप कौर कोटकरोड़, राजविंदर कौर, कुलविंदर कौर व सुखविंदर कौर आदि मौजूद थे।

कंप्यूटर अध्यापक आज निकालेंगे रोष रैली संवाद सूत्र, फाजिल्का : कंप्यूटर अध्यापक यूनियन फाजिल्का की बैठक प्रधान संजीव कंबोज की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 25 नवंबर को प्रदेश भर में कंप्यूटर अध्यापकों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन संबंधी विचार विमर्श किया गया।

इस मौके प्रधान संजीव कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग में मर्ज करने संबंधी कंप्यूटर अध्यापकों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है लेकिन उनकी मांगें मानने की बजाय कंप्यूटर अध्यापकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों के नियुक्ति पत्र में दर्ज पंजाब सिविल सर्विसिज रूल लागू नहीं किए जा रहे और सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाएं से वंचित रखा जा रहा है। कंप्यूटर अध्यापकों को एसीपी, लीव इनकैशमेंट, मेडिकल छुट्टियों व सीपीएफ से वंचित रखा जा रहा है और पिछले कई सालों से लगभग 70 के करीब कंप्यूटर अध्यापकों की मौतें हो चुकी हैं। लेकिन उनके परिवार को कोई सुविधा नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी