मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना

रेगुलर करने की मांग को लेकर शनिवार मनरेगा मुलाजिमों ने ब्लाक घल्लखुर्द में धरना दे प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:43 PM (IST)
मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना
मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी. घल्लखुर्द

(फिरोजपुर ) : रेगुलर करने की मांग को लेकर शनिवार मनरेगा मुलाजिमों ने ब्लाक घल्लखुर्द में धरना दे प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुलाजिमों ने कहा सरकार उनको नजरअंदाज कर रही है। मनरेगा मुलाजिम नौ जुलाई से हड़ताल पर चल रहे है। मुलाजिमों की हड़ताल कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों के कई विकास कार्य रुके हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के ब्लाक प्रधान गुरनेब सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का समूह विकास मनरेगा पर निर्भर करता है और मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विकास कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों ने सरकारी की विकास नीतियों को लागू करके कई गांवों की कायाकल्प की है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, धर्मशालाओं, श्मशानघाट, पंचायत घरों, आंगनबाड़ी सेंटरों, डिस्पैंसरियों, छप्पड़ों की नवीनिकरण, खेल स्टेडियम के निर्माण, गलियां, नालियां, वाटर वर्कस, पंचायती जमीनों, मैनेजमेंट प्लांट, पार्क आदि के सभी कार्यों में मनरेगा कर्मचारियों की अहम भूमिका है, लेकिन फिर भी सरकार उक्त कर्मचारियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के 18 लाख परिवार की रोजी-रोटी उक्त कर्मचारियों के साथ जुड़ी है और यह लोग कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें रेगुलर करने का मांग कर रहे है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर मनोज कुमार, मोहित कुमार, गुरभेज सिंह, सौरव शर्मा, समीर शर्मा, रेखा कुमारी, लखविदर कौर, पूजा, प्रीति आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी