विधायक पिकी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

विधायक परमिदर सिंह पिकी ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:53 PM (IST)
विधायक पिकी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा
विधायक पिकी ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

संवाद सूत्र, फिरोजपुर :

विधायक परमिदर सिंह पिकी ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर का दौरा कर कोरोना वार्ड को सैनिटाइज करवाया। उन्होंने कहा, लोग कोरोना वार्ड से डरते हैं लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, हमें कोरोना से लड़ना चाहिए और जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

विधायक पिकी ने कहा कि सिविल अस्पताल के डाक्टर कोरोना से लड़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी नहीं है और कोरोना के मरीजों को किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें हिम्मत से काम लेना चाहिए। उन्होनें बताया की अस्पताल के आशोलेशन वार्ड में 70 बेड कोरोना मरीजों के लिए है, जिसके तहत 22 मरीज हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को पूरी सुविधा देने के लिए 4 एंबुलेंस चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को फतेह किट भी उपलब्ध कराई जा रही हैं जिसमें सभी आवश्यक उपकरण और दवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 33 वार्डों को पहले ही सैनिटाइज किया जा चुका है और अब बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उन्हें फिर से सेनेटाइज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी टीका लगाया जा रहा है। ओर अधिक से अधिक 18 से 44 वर्ष तक के सभी लोगों को वेक्सीन लगानी चाहिए ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। क्योंकि यह बीमार बहुत ही खतरनाक है, इसे खत्म करने के लिए सभी को आगे आना ही होगा।

इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान रिकू ग्रोवर, ऋषि शर्मा, सेनेटरी निरीक्षक सुखपाल सिंह और चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी