कृष्ण जन्माष्टी पर बाल गोपाल गोशाला को विधायक ने दिए 25 लाख

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फिरोजपुर के शहरी विधायक परमिदर पिकी ने ग्रांट का चेक सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:57 PM (IST)
कृष्ण जन्माष्टी पर बाल गोपाल गोशाला को विधायक ने दिए 25 लाख
कृष्ण जन्माष्टी पर बाल गोपाल गोशाला को विधायक ने दिए 25 लाख

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फिरोजपुर के शहरी विधायक परमिदर पिकी ने बाल गोपाल गौशाला के विकास के लिए 25 लाख रुपए दिए ।गौशाला में लावारिस गोवंश की संख्या 25 से 125 करने की क्षमता से शैड डालने के लिए विधायक ने गौशाला को 46 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। पहली कड़ी में उन्होंने गौशाला प्रबंधकों को 25 लाख रुपए का चेक दिया।

नए शैड डालने का नींव पत्थर रखते हुए विधायक परमिदर पिकी ने कहा कि गाय हमारे धर्म का प्रतीक है और इसकी संभाल भी जरूरी है। गोवंश को संभालने के लिए तमाम कोशिशों की जा रही है। शहर की अन्य गोशालाओं की तरह ही बाल गोपाल गोशाला गोधन की संभाल कर रही थी लेकिन इसके पास संस्थान की कमी थी। गोशाला के विकास के लिए गोशाला संचालकों ने उनको बताया तो उन्होंने गोशाला के विकास की मन में ठान ली थी। सोमवार को श्रीकृष्णा जन्माष्मी के शुभ अवसर पर उनको ये सम्मान मिला कि वे गोशाला से शैड का उद्घाटन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गो सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।

विधायक परमिदर पिकी ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को गोवंश की संभाल के लिए आगे आकर प्रयास करना चाहिए। इस नेक कार्य के लिए उनसे जो बन सकेगा वे प्रयास करते रहेंगे।

इस मौके पर बाल गोपाल गौशाला के प्रधान मनीश शर्मा, नगर कौंसिल प्रधान रोहित रिकू ग्रोवर, पार्षद अशोक कुमार, विजय गौरिया,नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, उषा चोपड़ा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी