घर में घुस सो रही महिला से की छेड़छाड़

थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दीवार फांदकर घर में घुस सो रही महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:17 PM (IST)
घर में घुस सो रही महिला से की छेड़छाड़
घर में घुस सो रही महिला से की छेड़छाड़

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दीवार फांदकर घर में घुस सो रही महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के आंगण में सोई हुई थी तो करीब 11 बजे उसकी एक दम से नींद खुल गई तो उसने देखा की आरोपित जगसीर सिंह उर्फ जोगा उसकी चारपाई पर बैठा था और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, जब उसने शोर मचाया तो उसका पति जगसीर सिंह उठ गया और वह आरोपित को पकड़ने के लिए उसके पीछे गली में भागा, जब आरोपित गली के बाहर मोड़ पर पहुंचा तो आरोपित का भाई गुरमेल सिंह वहां खड़ा हुआ था, जिसने उसके पति को धक्का मारकर गिरा दिया और दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला को लेकर खेत में घुसने से रोकने पर चला दी गोली संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने महिला को लेकर खेत में घुसने से रोकने पर खेत मालिक को गोली मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार उपमंडल की ढाणी रामगढ़ के अंतर्गत आते मोहन नगर में रहने वाला विजय कुमार एक महिला को लेकर जगदीश के खेत में घुसने लगा तो खेत में काम कर रहे जगदीश व सतनाम ने उसे देख लिया व खेत में घुसने से मना कर दिया। इससे खफा विजय कुमार ने अपनी जेब में रखी पिस्तौल निकाली और फायरिग कर दी। पिस्तौल से निकले दो छर्रे जगदीश कुमार कंधे पर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तो हमलावर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा. मनीषा ने इस बात की पुष्टी की है कि उसने जगदीश के शरीर में दो छर्रे निकाले है, हालांकि जगदीश की हालत खतरे से बाहर है, जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया, जबकि सतनाम के मामूली चोटे ही आई है। मामला आपसी रंजिश का : पुलिस सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का मालूम होता है। घायल जगदीश के बयान लेकर विजय कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी