मंत्री राणा सोढी ने गोशाला को दिया दो लाख का चेक

शहर की गोशाला में स्टोर की गई तूड़ी के गोदाम को आग लगने से हुए नुकसान के बाद कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने गोपाल गोशाला को दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेकभेंट किया। सोढी ने कहा कि जल्द ही वह गोशाला के लिए ओर भी सहायता राशि मुहैया करवाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:19 PM (IST)
मंत्री राणा सोढी ने गोशाला को दिया दो लाख का चेक
मंत्री राणा सोढी ने गोशाला को दिया दो लाख का चेक

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : शहर की गोशाला में स्टोर की गई तूड़ी के गोदाम को आग लगने से हुए नुकसान के बाद कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने गोपाल गोशाला को दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेकभेंट किया। सोढी ने कहा कि जल्द ही वह गोशाला के लिए ओर भी सहायता राशि मुहैया करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय शहर के सौंर्दीयकरण का काम तेजी के साथ चल रह है और सभी विकास कार्य सितंबर माह तक पूरे हो जाएंगे, जिससे गुरुहरसहाय का नाम विकसित शहरों में आ जाएगा। इस दौरान उनके साथ रवि शर्मा डायरेक्टर पंजाब मंडी बोर्ड, मनिदर मिटू बराड़ दफ्तर इंचार्ज, नीतिन मोंगा, बंटी मानकटाला, कुलदीप शर्मा, आत्मजीत सिंह डेविड, मास्टर शिव दयल रंगबुला, बृजभूषण शर्मा, राजीव मोंगा, आदर्श धवन व मधु सूदन आदि मौजूद थे।

60 जरूरतमंदों को दिए आर्थिक सहायता के चेक

संवाद सूत्र, मल्लांवाला (फिरोजपुर) : सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संस्था के संस्थापक डा.एसपी सिंह ओबराय के दिशा निर्देसानुसार फिरोजपुर व मल्लांवाला क्षेत्र से संबंधित 60 के करीब जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चैक भेंट किए। जिला फिरोजपुर ईकाई के प्रधान हरजिदर सिंह कतना व उनकी टीम की ओर से आयोजित समारोह में महिला विग की जिला प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा व ब्लाक प्रधान बहादर सिंह भुल्लर ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर विजय कुमार बहल प्रधान मल्लांवाला, दविदर सिंह छाबड़ा प्रधान मक्खू, जगदीश थिद प्रधान गुरुहरसहाय, रणजीत सिंह राय प्रधान जीरा, बलविदरपाल शर्मा प्रधान फिरोजपुर, तलविदर कौर, कंवलजीत सिंह, रोशन लाल मनचंदा, आशा शर्मा, रवि कुमार, मनजीत सिंह जेई, लखविदर सिंह कर्मूवाला, प्रेम मनचंदा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी