महफिल-ए-मुशायरा रविवार को

स्व. मोहन लाल भास्कर एजुकेशनल सोसायटी व फाउंडेशन की ओर से शनिवार को करवाए जा रहे महफिल ए मुशायरा में भारत से विभिन्न हिस्सों से सुप्रसिद्ध शायर पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:44 PM (IST)
महफिल-ए-मुशायरा रविवार को
महफिल-ए-मुशायरा रविवार को

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : स्व. मोहन लाल भास्कर एजुकेशनल सोसायटी व फाउंडेशन की ओर से शनिवार को करवाए जा रहे महफिल ए मुशायरा में भारत से विभिन्न हिस्सों से सुप्रसिद्ध शायर पहुंच रहे हैं।

संस्था के सदस्य डा. एसएन रुद्रा ने बताया कि मुशायरे में हिदुस्तान के कोने-कोने से शायर अपनी शायरी के रंग बिखेरने के लिए पहुंच गए हैं। इस मंच के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो को साहित्य के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि साहित्य के साथ लगाव रखने वालों को एमएलबी एजुकेशनल सोसायटी व फाउंडेशन की ओर आमंत्रित किया गया है।

प्रबंधकों के मुताबिक इस बार जनाब अकबर काशिफ (अमरावती), जनाब अब्बास कमर (नई दिल्ली), जनाब अल्तमश अब्बास (रूड़की), जनाब एषा नाज (चंडीगढ़), जनाब एमएफ फरूकुई (चंडीगढ़), जनाब हसीब सोज (बदायूंन, यूपी), जनाब इस्माइल राज (महाराष्ट्र), जनाब शकील आजमी (मुंबई), जनाब रिताज मैनी (लुधियाना), जनाब संपत सरल (जयपुर), जनाब तौसीफ ताबिश (जम्मू) अपनी कला का रंग बिखेरेंगे। इस अवसर पर साहित्य, खेल जगत, समाज कल्याण में फिरोजपुर का नाम रोशन करने वाले लोगों को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

स्माइल कंबोज ने भंगड़े में हासिल किया दूसरा स्थान संवाद सूत्र, फाजिल्का : नेशनल डिग्री कालेज चुवाड़ियां वाली की छात्रा स्माइल कंबोज ने स्टेट स्तर के भांगड़ा कंपीटिीशन उड़ान 2021, जोकि लुधियाना में 28 नवंबर को करवाया गया, में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस कंपीटीशन में पंजाब में से कुल 83 प्रातियोगियों ने भाग लिया था। इस मौके कालेज के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, प्रिसिपल डा. रचना महरोक, समूह मैनेजमेंट और समूह स्टाफ ने स्माइल कंबोज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कालेज व स्टाफ को स्माइल कंबोज पर गर्व है क्योंकि ऐसे विद्यार्थी अच्छी प्राप्तियां करके अपने माता-पिता और कालेज का नाम रोशन करते हैं। इससे पहले भी स्माइल कम्बोज भांगड़े की प्रत्योगिताओं में बहुत अच्छी प्राप्तियां की हैं।

chat bot
आपका साथी