गेहूं सीजन खत्म अब किसान जत्थों में दिल्ली रवाना हों : किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के पंजाब उपप्रधान मनजीत सिंह धनेर और पंजाब समिति मेंबर हरनेक सिंह महिमा के साथ ब्लाक गुरुहरसहाय के पदाधिकारियों की मीटिग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:43 PM (IST)
गेहूं सीजन खत्म अब किसान जत्थों में दिल्ली रवाना हों : किसान नेता
गेहूं सीजन खत्म अब किसान जत्थों में दिल्ली रवाना हों : किसान नेता

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के पंजाब उपप्रधान मनजीत सिंह धनेर और पंजाब समिति मेंबर हरनेक सिंह महिमा के साथ ब्लाक गुरुहरसहाय के पदाधिकारियों की मीटिग की। भाकियू डकौंदा के प्रेस सचिव प्रगट सिद्धू छोटा जंड वाला ने बताया कि पंजाब के उपप्रधान मनजीत सिंह धनेर और पंजाब समिति मेंबर हरनेक सिंह महिमा की गुरुहरसहाय के रेलवे पार्क में ब्लाक मीटिग की गई। इसमें मनजीत सिंह धनेर ने कहा कि किसानों को दिल्ली मोर्चे में पहले की अपेक्षा अधिक संख्या में सम्मिलित करने के लिए कहा। मनजीत सिंह धनेर ने कहा कि किसानी आंदोलन लंबा हो सकता है, परंतु पहले की तरह शांत मई ढंग के साथ आंदोलन जारी रखेंगे और गेंहू का सीजन अब खत्म हो गया है, अब सभी किसान अपने-अपने जत्थे लेकर दिल्ली मोर्चो के लिए रवाना हों। बैठक में गांव छोटा जंड वाला, रत्तेवाला, सरूपे वाला, गहरी, जंड वाला, गुरुहरसहाय इकाई एवं गुरुहरसहाय इकाई 2 आदि गांवों से किसान नेता शामिल हुए। इस मौके पर भाकियू डकौंदा के ब्लाक प्रधान अशोक कुमार जंड वाला, उपप्रधान राजविदर सिंह गहरी, खजांची गुरप्रीत सिंह रत्तेवाला, गांव इकाई प्रधान बलकार सिंह सरूपे वाला, दविदर सिंह छोटा जंडवाला, संदीप सिंह बस्ती डेरा, हरपाल चंद बट्टी जंड वाला और बलकार सिंह गुरुहरसहाय आदि किसान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी