मजदूर मुक्ति मोर्चा ने दिया धरना

कर्जमाफी की मांग को लेकर मजदूर मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:44 PM (IST)
मजदूर मुक्ति मोर्चा ने दिया धरना
मजदूर मुक्ति मोर्चा ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : कर्जमाफी की मांग को लेकर मजदूर मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कामरेड भगवंत सिंह कमाओ, प्रदेश सचिव कामरेड हरविदर सिंह सेमा, जिला प्रधान कामरेड परमजीत कौर मुदकी ने 27 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां खेती विरोधी कानून पास किए है, वहीं मजदूर वर्ग को बड़ी कंपनियों के गुलाम बनाने के लिए किरत कानून में मजदूर विरोधी शोध किए है। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग से बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता, लेकिन मजदूरों के 590 करोड़ के कर्ज माफी समय महिलाओं को नजर अंदाज करके कांग्रेस ने महिला विरोधी होने का सुबूत दिया है। इस मौके पर हिमंत सिंह डोड, बलजिदर कौर, राजविदर कौर, हरजीत कौर, मनजीत कौर, हरजिदर सिंह, लखवीर सिंह व रानी कौर आदि ने विचार रखे।

कल अबोहर में छह जगह जाम लगाएंगे किसान संस, अबोहर : संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान अबोहर में पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। किसान नेता व एडवोकेट इंद्रजीत बजाज ने कहा कि अबोहर में छह प्वाइंट चयनित किए गए हैं। इनमें मुख्य रोड बस स्टैंड के बाहर, मलोट रोड गोविदगढ़ टी प्वाइंट, सीतो रोड, हनुमानगढ़ रोड राजपुरा के पास, श्री गंगानगर रोड, फाजिल्का रोड, मुख्य तौर पर बंद रहेंगे। उन्होंने सभी इलाका निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए किसानों का साथ देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बंद शांतिपूर्ण होगा। बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। बंद को बैंक यूनियन, व्यापार मंडल व शहर की सभी व्यापारिक संगठनों द्वारा भी किसानों का समर्थन देने का ऐलान किया है। आढ़तियां एसोसिएशन पंजाब द्वारा का किसानों के समर्थन में ऐलान किया गया है।

chat bot
आपका साथी