मयंक फाऊंडेशन ने सड़क सुरक्षा चिन्हों का कैलेंडर किया जारी

मयंक फाऊंडेशन की ओर से मंगलवार को एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत यातायात संकेतों से संबंधित एक कैलेंडर जारी किया गया। यह कैलेंडर फिरोजपुर जिले के सभी स्कूलों और कालेजों में बांटे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM (IST)
मयंक फाऊंडेशन ने सड़क सुरक्षा चिन्हों का कैलेंडर किया जारी
मयंक फाऊंडेशन ने सड़क सुरक्षा चिन्हों का कैलेंडर किया जारी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मयंक फाऊंडेशन की ओर से मंगलवार को एसएसपी भागीरथ सिंह मीना के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत यातायात संकेतों से संबंधित एक कैलेंडर जारी किया गया। यह कैलेंडर फिरोजपुर जिले के सभी स्कूलों और कालेजों में बांटे जाएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी हरीश मोंगा ने कहा कि संगठन ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास कर रहा है। संगठन के संस्थापक सदस्य दीपक ग्रोवर ने कहा कि अभियान के तहत संगठन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मिलकर यातायात जागरूकता सेमिनार आयोजित कर रहा है। इन सेमिनारों में यातायात नियमों की जानकारी देने के अलावा, स्कूलों और कोलेजों के छात्रों और कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ट्रैफिक लेक्चरर लखवीर सिंह और गुरमेज सिंह को इस प्रयास में सहयोग के लिए फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन से दीपक ग्रोवर, डा. तनजीत बेदी, सुबोध कक्कड़, एडवोकेट रोहित गर्ग, जतिदर संधा और असीम अग्रवाल मौजूद थे।

गो रक्षा सभा में लगाया कैंप संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब गो सेवा कमिशन की ओर से पशुपालन विभाग ने फाजिल्का की गोरक्षा सभा में मंगलवार को गोधन भलाई कैंप लगाया गया। पशु पालन विभाग के सीनियर वैटरनरी अधिकारी डा. अनिल पाठक ने बताया कि पंजाब गो सेवा कमीशन पंजाब के चेयरमैन सचिन शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब डा. प्रीति सिंह के दिशा निर्देशों पर जिला फाजिल्का की गो रक्षा सभा में पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. नरिदरपाल सिंह गिल की अगुवाई में कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके पशु पालन विभाग से पहुंचे डाक्टर निपुण खुंगर और डाक्टर राघव गांधी ने गो रक्षा सभा में बीमार गोवंश का इलाज किया और दवाइयां भी दी। इस मौके अशोक कुमार, रोशन लाल भूसरी, गोकुल चंद अनेजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी