दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

थाना वूमेन सेल फिरोजपुर की पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने और उससे मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:19 PM (IST)
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना वूमेन सेल फिरोजपुर की पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने और उससे मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर बलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में विवाहिता रेनु शर्मा निवासी मकान नंबर सात गली नंबर एक अमर नगर फेस-2 फिरोजपुर शहर ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसका विवाह आरोपित परविदर शर्मा के साथ 20 फरवरी 2018 को रीति-रिवाज के अनुसार किया था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति परविदर शर्मा, ससुर कश्मीर लाल, सास गुरमीत कौर निवासी गांव मेघा राय उताड़ और गीता रानी उर्फ निदर कौर निवासी गांव बजीदपुर उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं और दहेज की मांग करते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया और वह मायके घर रह रही है। जांच कर रहे बलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी