दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर केस

पट्टी के वार्ड नंबर 18 निवासी शम्मी कुमार ने अपनी बेटी नगमा को दहेज के लिए मारपीट कर ससुराल से निकाल देने के बारे में पुलिस को शिकायत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:21 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर केस
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर केस

संस, पट्टी, फिरोजपुर : पट्टी के वार्ड नंबर 18 निवासी शम्मी कुमार ने अपनी बेटी नगमा को दहेज के लिए मारपीट कर ससुराल से निकाल देने के बारे में पुलिस को शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर जिले के शहर जीरा निवासी साजन शर्मा व उसके मां-बाप के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

शम्मी कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी नगमा का विवाह फिरोजपुर जिले के शहर जीरा की भूषण मार्केट निवासी वरिदर शर्मा के बेटे साजन शर्मा से किया था। विवाह के दौरान शम्मी कुमार ने हैसियत मुताबिक दहेज दिया। परंतु विवाह के कुछ दिनों बाद ही नगमा को मायके से ओर दहेज न लाने पर मारपीट करके ससुराल से निकाल दिया गया। इस बारे में 10 जून, 2021 को शिकायत नंबर 3285 दी गई। इसकी जांच डीएसपी कुलजिदर सिंह ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार की रात को महिला सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने आरोपित साजन शर्मा, उसके पिता वरिदर शर्मा, मां तमन्ना रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति पर केस

संस, अबोहर : थाना बहाववाला पुलिस ने महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को को दी शिकायत में सालिका पुत्री सूरजभान निवासी कंधवाला अमरकोट ने बताया कि उसकी शादी शुभम भठेजा पुत्र वरिदर भठेजा निवासी गुरु अंगद देव नगर श्रीमुक्तसर साहिब के साथ हुई थी। आरोपानुसार शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी