मां भगवती के जागरण की शुरुआत व समापन की जानकारी देगा मंडल

अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल पंजाब की ओर से जागरण का एक पंथ एक ग्रंथ बनाने का विधिवत शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:37 PM (IST)
मां भगवती के जागरण की शुरुआत व समापन की जानकारी देगा मंडल
मां भगवती के जागरण की शुरुआत व समापन की जानकारी देगा मंडल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल पंजाब की ओर से जागरण का एक पंथ एक ग्रंथ बनाने का विधिवत शुभारंभ पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ। वाइस-चेयरमैन संजीव शर्मा ने बताया कि कई सालों से मां भगवती के जागरण में हो रही कुरीतियों को दूर करने और विधि विधान से मां भगवती का जागरण प्रारंभ होने से समापन तक सभी कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस ग्रंथ में जागरण के नियम, मां भगवती का आह्वान, श्री गणेश वंदना, अलंकार, पक्की भेंटें, तारा रूकमन की पवित्र कथा के साथ ही और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल की जा रही है।

इस ग्रंथ को तैयार करने के लिए समस्त घरानों के गद्दीनशीन संतों, महंतों, भगतों तथा कलाकारों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश विदेश से जानकारी हासिल की गई है। मां भगवती जागरण पंथ के मूल नियम, विभिन्न आरती का समावेश भी इस ग्रंथ में किया गया है। इस ग्रंथ के प्रकाशन से वर्तमान भगतों, कलाकारों के समक्ष आ रही परेशानी भी दूर होगी और नियम अनुसार जागरण किया जा सकेगा।

माता लाल मंदिर में 51महंतो द्वारा मां भगवती के पक्के भजन के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। इस ग्रंथ को तैयार करने में महंत हरबंस लाल बंसी, इंद्रजीत कालिया, महंत विजय मेहरा , महंत मधूसुदन सहित सैकड़ों भक्तों का विशेष सहयोग रहा है। इस अवसर पर महामहंत बाबू राम, महंत विजय शर्मा, महंत विजय तूफान, महंत विनय कुमार सोढ़ी, महंत चमन लाल, महंत सरबजीत, महंत राम लुभाया, महंत कुलवंत शर्मा, महंत कुलदीप शर्मा, महंत अशोक पागल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी