पॉलीथिन के खिलाफ किया जागरूक

फिरोजपुर मंडल में स्वछता पखवाड़े के तीसरे दिन सिगल यूज प्लास्टिक दिवस के अंतर्गत यात्रियों रेलकर्मियों एवं रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत दुकानदारों/ वेंडरों आदि को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:38 PM (IST)
पॉलीथिन के खिलाफ किया जागरूक
पॉलीथिन के खिलाफ किया जागरूक

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर:

फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन सिगल यूज प्लास्टिक दिवस के अंतर्गत यात्रियों, रेलकर्मियों एवं रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत दुकानदारों/ वेंडरों आदि को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग न करने हेतु जागरूकता अभियान चला रखा है। भारत सरकार ने 2022 तक देश को एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर तथा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे ट्रैक, कॉलोनियों, अस्पतालों आदि में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यापक श्रमदान किया गया। इन स्थलों से प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा करके, रेलवे स्टेशनों पर जमा किया गया, जिसे बाद में नगरपालिका द्वारा ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी