कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक

सेहत विभाग की ओर से भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करते हुए सिविल सर्जन डा.विनोद सरीन ने कहा कि भ्रूण की लिग जांच करवाना सजा योग्य अपराध है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:10 PM (IST)
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सेहत विभाग की ओर से भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करते हुए सिविल सर्जन डा.विनोद सरीन ने कहा कि भ्रूण की लिग जांच करवाना सजा योग्य अपराध है। उन्होंने कहा कि कंजक पूजा तभी सार्थक हो सकता यदि सरकार की तरफ से दिए नारे अनुसार बेटियों को बचाने के साथ-साथ उनको बेहतरीन शिक्षा देकर समर्थ बनाया जाए। उन्होंने बताया किस सरकारी अस्पतालों में 5 साल तक की लड़कियों का इलाज मुफ्त किया जाता है। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा.संजीव गुप्ता, जिला परिवार भलाई अफसर डा.गुरिंदरपाल सिंह, जिला डैंटल अफसर डा.लोकेश गुप्ता, जिला एपीडीमालोजिस्ट डा.सतपाल भक्त और विकास कालड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी