कानूनी सेवाओं की दी जानकारी

सरकारी हाई स्कूल शीहांपाड़ी में लीगल लिटरेसी अथारिटी द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:51 PM (IST)
कानूनी सेवाओं की दी जानकारी
कानूनी सेवाओं की दी जानकारी

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : सरकारी हाई स्कूल शीहांपाड़ी में लीगल लिटरेसी अथारिटी द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी देने के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसके मुख्य मेहमान लीगल लिटरेसी अथारिटी फिरोजपुर के इंचार्ज चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट एकता उप्पल थे।

इस मौके माननीय जज स्टैनो गुरप्रीत सिंह ने गरीब तथा आम वर्ग को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं, कानूनी सहायता, मीडिएशन स्कीम स्थानीय लोक अदालत तथा पीड़ित मुआवजा स्कीम आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। माननीय चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट एकता उप्पल ने विद्यार्थियों को इन कानूनों के प्रति जागरूक होने तथा अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार तथा अपने भविष्य के उद्देश्य निर्धारित करके उनकी प्राप्ति के लिए मेहनत करने की अपील की। अंत में मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह ने सीजेएम एकता उप्पल तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस मौके स्कूल स्टाफ सतनाम सिंह, गुरबाज सिंह, कुलदीप कौर, मनजीत कौर तथा करनदीप कौर आदि उपस्थित थे। छात्रों को दी पाठ्य सामग्री

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कम्यूनिटी आऊटरीच प्रोग्राम के तहत डीसी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से रेलवे द्वारा संचालित बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों को किताबें वितरित की गई। प्रिसिपल सुमन कालड़ा ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए बाल निकेतन के विद्यार्थियों को 50 से ज्यादा किताबें व अन्य पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए उन्हें शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि डीसीएम के अध्यापकों द्वारा समय-समय पर बाल निकेतन स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा मुहैया करवाई जाती है। सुमन कालड़ा ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य करने के साथ-साथ कम्यूनिटी वैल्फेयर में भी कई प्रोजेक्ट चलाए जाते है, जिनमें विद्या दान प्रोजेक्ट एक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी स्कूल प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों में पाठ्य सामग्री भेंट करने के साथ-साथ डेस्क तक वितरित किए जा चुके है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य पवन जोशी, तमन्ना, दीपिका महेश्वरी, विद्यार्थी गीतांश बांगा, मनन, एंजल रत्तरा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी