हंसी मजाक में हुई बहस, घर में घुसकर किया हमला

दुकान पर हंसी मजाक करते हुए बहस हुई तो आरोपित ने साथियों सहित दुकान मुलाजिम के घर में घुस हमला कर दिया। थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने नौ आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:13 PM (IST)
हंसी मजाक में हुई बहस, घर में घुसकर किया हमला
हंसी मजाक में हुई बहस, घर में घुसकर किया हमला

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : दुकान पर हंसी मजाक करते हुए बहस हुई तो आरोपित ने साथियों सहित दुकान मुलाजिम के घर में घुस हमला कर दिया। थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने नौ आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

एएसआइ हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में दुकानदार गौरव कुमार निवासी बस्ती गुरु कर्म सिंह वाली ने बताया कि मंगलवार को दुकान पर उसके मुलाजिम चंदन बासी बस्तीगुरु कर्म सिंह वाली की आरोपित जतिन के साथ हंसी मजाक करते हुए बहस हो गई थी। आरोपित रात करीबन साढे आठ बजे हन्नी, पिकी, सूरज, अनिल, विलीयम उर्फ बिल्ली, तरुण, रोहित और अनछोज को साथ लेकर उसके घर में दाखिल हो गया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपितों ने पत्थर चलाकर उसके घर में तोड़ -फोड़ की। पीड़ित को उसके परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक से की मारपीट, चार पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने रंजिश के चलते व्यक्ति से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह निवासी बस्ती खलील वाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो आरोपित राजबीर सिंह, धरमिदर सिंह उर्फ पिदू, संजू निवासी बस्ती खलील ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर रंजिशन उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी